महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों की बैठक में समस्याओं को लेकर विमर्श

अररिया। रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावती डिग्री महाविद्यालय में शनिवार को संबद्ध डिग्री महाविद्यालय प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 12:51 AM (IST)
महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों की बैठक में समस्याओं को लेकर विमर्श
महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों की बैठक में समस्याओं को लेकर विमर्श

अररिया। रानीगंज मुख्यालय स्थित कलावती डिग्री महाविद्यालय में शनिवार को संबद्ध डिग्री महाविद्यालय प्राचार्य संघ की बैठक की गई। बैठक में पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक मौजूद थे। अध्यक्षता मधेपुरा कालेज के प्रधानाचार्य सह प्रांतीय अध्यक्ष डा. अशोक कुमार यादव ने की। बैठक के मुख्य अतिथि कोशी निर्वाचन शिक्षक संघ के एमएलसी डा संजीव कुमार सिंह थे। मौके पर राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय स्तरीय महाविद्यालय से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। स्नातक प्रथम खंड सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए सीट वृद्धि का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजे जाने के प्रस्ताव, राज्य सरकार तथा विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति जनजाति एवं सभी वर्गों की महिला छात्राओं से नामांकन के समय किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिए जाने के निर्देश के विरुद्ध सत्रवार क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त करने पर विचार किया गया। स्नातक सत्र 2019-20 में नामांकन के समय छात्रों से विश्वविद्यालय द्वारा ली गयी राशि का 30 प्रतिशत नामांकित छात्रों के आधार पर अतिशीघ्र विश्वविद्यालय से प्राप्त करने की बात कही गयी। संबंद्ध महाविद्यालय से उतीर्ण छात्राओं को स्नातक कन्या उत्थान की राशि तथा अध्ययनरत स्नातक छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्किम के तहत ऋण राशि निर्गत करवाने हेतु राज्य सरकार की सूची में महाविद्यालय का नाम दर्ज करवाने पर विचार किया गया। वहीं कार्यक्रम में पीयू विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय के प्राचार्यो का स्वागत समारोह कलावती डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जय प्रकाश मल्लिक, सचिव जगदीश प्रसाद जायसवाल ने किया। वहीं एमएलसी डा संजीव कुमार सिंह, डा अशोक कुमार यादव, डा माधवेंद्र झा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संघ के अध्यक्ष दयानंद राउत ने किया। इस मौके पर पीयू के प्रो रकीब अहमद, प्रो गिरीश सिंह, प्रो हरि यादव, प्रो गजेंद्र सिंह, प्रो अब्दुल रऊफ, प्रो आला मख्तूर, प्रो प्रभास चंद्र यादव, सुभाष कुमार नायक, डा अशोक कुमार आलोक, प्रो अजय कुमार साह, रामस्वरूप साह, सहित पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी