अर्धसैनिक व पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

अररिया। विधानसभा चुनाव एवं दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। अर्धसैनिक बलो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:02 AM (IST)
अर्धसैनिक व पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
अर्धसैनिक व पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च

अररिया। विधानसभा चुनाव एवं दशहरा को लेकर पुलिस प्रशासन पुरी तरह मुस्तैद है। अर्धसैनिक बलों के साथ लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। गुरुवार को बरदाहा थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व मे अर्धसैनिक बल एवं पुलिस क्षेत्र मे फ्लैग मार्च किया।फ्लैग मार्च बरदाहा थाना से निकल कर बाजार,कालेज चौक,बैरगाछी,ढंगरी, सतबेर से वापस बरदाहा थाना आया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पर्व त्योहार में कोविड को लेकर सरकार के गाइड लाइन पालन की सख्त हिदायत दी गई है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करने को कहा गया है। मेले पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रखने का अनुरोध पूजा समितियों से किया गया है।दशमी के दिन ही प्रतिमा का विसर्जन करना है।चुनाव को लेकर खासकर भेनरेबल बूथो से सटे गांव टोले मे फ्लैग मार्च कर लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के वातावरण का निर्माण करना ही उद्देश्य है।सघन वाहन जाँच एवं एफएसटी की ओर से भी जांच के लिए रानी पुल चौक पर केंद्र बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी