देश में लॉकडाउन की अफवाह के बीच बड़ी संख्या में आनंद बिहार ट्रैन से घर लौटे प्रवासी मजदूर

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) एक ओर जहां देश में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव केसों की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 09:58 PM (IST)
देश में लॉकडाउन की अफवाह के बीच बड़ी संख्या में आनंद बिहार ट्रैन से घर लौटे प्रवासी मजदूर
देश में लॉकडाउन की अफवाह के बीच बड़ी संख्या में आनंद बिहार ट्रैन से घर लौटे प्रवासी मजदूर

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :

एक ओर जहां देश में जिस तरह कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन को एक बार फिर सख्ती से लागू किए जाने की अफवाह ने भी जोर पकड़ लिया है। लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि अभी तक सरकार के द्वारा इस प्रकार का कोई निर्देश जारी नही किया गया है। रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर आनंद बिहार जोगबनी स्पेशल ट्रेन पहुंचते ही बड़ी संख्या में घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों का भीड़ नजर आया। जैसे ही फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन पहुंची यात्री प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में लोग अपने सामानों के साथ नीचे उतरे। उनके घर पहुंचने का सुकून चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिख रहा था। हालांकि चेहरे पर खौफ का भाव भी स्पष्ट रूप से था। अधिकांश यात्री मास्क लगाये हुए थे। दिल्ली में मजदूरी करने वाले शुभम ने बताया कि पिछले बार कोरोनाकाल समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य होने पर दिल्ली राजमिस्त्री का काम करने गया हुआ था। लेकिन विगत एक माह के दौरान वहां स्थिति भयावह हो गयी। लगातार उठते अफवाह के कारण भय के साये में जिदगी कट रही थी और जब जानकारी मिली कि स्पेशल ट्रेन खुलने वाला है तो फौरन टिकट लेकर पांच साथियों के साथ घर वापस आए हैं। वहीं नरपतगंज के मिरदौल के शोभानंद पासवान के भी चेहरे पर घर पहुंचने के संतोष का भाव साफ तौर पर दिख रहा था। उन्होंने कहा कि कोरोना की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था और उनके मिल में काम करने वाले एक मजदूर की मौत कोरोना से हो गयी। जिसके बाद सभी साथी डर गये और उसके बाद ही घर लौटने का मन बनाया। लेकिन ट्रेनें नहीं चलने के कारण निराशा के भाव मे डूब रहे थे। उन्होंने नोएडा इंडस्ट्रियल एरिया में कोरोना की गंभीर हालत होने की बात कही। कहा कि अब जो भी होगा अपने घर मे ही होगा न इसलिए परिवार को लेकर चले आए हैं। इधर, बाहर से आ रहे प्रवासियों में कोरोना वायरस संक्रमण होने की भी अफवाह खूब हो रही है। हालांकि घर लौटे लोगो ने कहा कि वह अपना जांच करवाकर ही घर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी