सादे तरीके से नेता जी सुभाष स्टेडियम में आज होगा झंडातोलन

अररिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया जाएगा। हर साल क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:48 PM (IST)
सादे तरीके से नेता जी सुभाष स्टेडियम में आज होगा झंडातोलन
सादे तरीके से नेता जी सुभाष स्टेडियम में आज होगा झंडातोलन

अररिया। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस सादे तरीके से मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार सुभाष स्टेडियम में दर्शकों की खचाखच भीड़ नहीं होगी। आकर्षक झांकियां नहीं निकाली जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों, स्वतंत्रता सेनानी व आमलोगों को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। शहर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। नेताजी सुभाष स्टेडियम में शनिवार को सुबह में नौ बजे डीएम प्रशांत कुमार सीएच द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर इस साल माहौल अलग है। सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। झंडोत्तोलन के दौरान सरकारी आदेशों का पालन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आम जतना को सुरक्षा की दृष्टि से आमंत्रित नहीं किया गया है। विभागों द्वारा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं से संबंधित निकाली जाने वाली झांकियों का प्रदर्शन भी नहीं होगा। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होगा। झंडा फहराने के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया जाना है। इस दौरान लोगों की संख्या भी सीमित होगी। अतिविशिष्ट अतिथि व वरीय अधिकारी को ही ई-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। डीएम ने शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी को कई दिशा निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि सरकारी आदेशों का शतप्रतिशत पालन किया जाना है। किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कोरोना महामारी के रोक थाम के लिए स्तंत्रता दिवस पर विशेष सर्तकता बरती जा रही है। आमंत्रित लोग स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का उपयोग व शारीरिक दूरी का पालन करेंगे।

chat bot
आपका साथी