देशहित में टैक्स अदा करना है आवश्यक : आइटीओ

अररिया। पूर्णिया के आयकर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को स्थानीय प्लस टू ली एकेडमी विद्य

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:14 AM (IST)
देशहित में टैक्स अदा करना है आवश्यक : आइटीओ
देशहित में टैक्स अदा करना है आवश्यक : आइटीओ

अररिया। पूर्णिया के आयकर अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को स्थानीय प्लस टू ली एकेडमी विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच कार्यशाला आयोजित कर आयकर से संबंधित जानकारी दी। मौके पर पूर्णिया के आयकर अधिकारी सुबोध कुमार राय, आयकर निरीक्षक नीरज कुमार, सीए दीपक कुमार अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में आयकर अधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आयकर के राष्ट्रीय महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि भारत विकसित नहीं विकासशील देश है। टैक्स से हीं हमारा देश का विकास संभव है। इसलिए टैक्स देशहित में आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को रिटर्न दाखिल करने की विधि की भी जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अपने अभिभावकों से टैक्स जमा करने के लिए आग्रह भी किया। कहा कि टैक्स दो तरह के होते हैं एक प्रत्यक्ष दूसरा अप्रत्यक्ष। वहीं कार्यशाला में बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों का जबाब भी उन्होंने दिया। इस मौके पर आयकर निरीक्षक नीरज कुमार और सीए दीपक कुमार अग्रवाल ने बच्चों से कहा टैक्स जमा करने से राष्ट्रहित का कार्य किया जाता है। उन्होंने टीडीएस से संबंधित जानकारी भी बच्चों को दी। इसके पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य तेज बहादुर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन शिक्षक मनोज मेहता ने किया। इस मौके पर रामनाथ चौधरी, पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी