नप की वार्षिक बजट में संपत्ति कर से दो करोड़ का लक्ष्य किया गया निर्धारित

अररिया। नगर परिषद भवन में बुधवार को मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 के लिए बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:27 AM (IST)
नप की वार्षिक बजट में संपत्ति कर से दो करोड़ का लक्ष्य किया गया निर्धारित
नप की वार्षिक बजट में संपत्ति कर से दो करोड़ का लक्ष्य किया गया निर्धारित

नप की वार्षिक बजट में संपत्ति कर से दो करोड़ का लक्ष्य किया गया निर्धारित

अररिया। नगर परिषद भवन में बुधवार को मुख्य पार्षद रितेश कुमार राय की अध्यक्षता में वर्ष 2021-22 के लिए बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इससे पहले कोरोना महामारी में मृत हुए पूर्व उप मुख्य पार्षद हसीबउर रहमान, पूर्व पार्षद अब्दुल मन्नान अंसारी, अतुल गुप्ता और रासो पासवान के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया द्य बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि कोरोना काल को देखते हुए नप द्वारा वसूले जाने वाले कर में कोई बढ़ोतरी नही करने का निर्णय लिया गया है।वही संपत्ति कर में इस बार दो करोड़ की राशि वसूल किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नप द्वारा इसके लिए जागरूकता अभियान का भी संचालन भी किया जायेगा। जागरूकता के माध्यम से आम लोगो को समय पर सम्पत्ति कर जमा करने को लेकर जागरूक किया जायेगा। बैठक में राजस्व प्रबंधन के अन्य उपायों पर भी चर्चा की गई। सैरात से एक करोड़ की राशि कर के रूप में वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शहर में लाइट लगाने वाले एजेंसी के क्रियाकलाप पर आपत्ति दर्ज करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा जिस एजेंसी को ये कार्य दिया गया है। उनका कार्यकलाप काफी धीमे है। मेरे द्वारा पटना में आयोजित बैठक में भी इसका विरोध दर्ज कराया गया। एजेंसी को दो वर्ष में लाइट का कार्य पूरा कर लेना था मगर तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कार्य पूरा नही हो सका है। अब एजेंसी का समय भी समाप्त हो चुका है। स्ट्रीट लाइट के विषय में जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि शहर के सभी पोल पर लाइट लगाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। नगर एवं आवास विभाग द्वारा इसके लिए अलग से कोई फंड का प्रावधान नही किया गया है। नप के ही विकास मद से इस कार्य को पूरा किया जाना है। मैं चाहता हूं कि मेरे इस कार्यकाल में ये कार्य पूर्ण हो जाये। मौके पर पार्षद अकबरी खातून ,अरुण कुमार मिश्रा , दीपा आनंद , सुमित ठाकुर, अनुज वर्मा, श्याम मंडल, सीता देवी, नारायण पासवान, रंजीत पासवान, कसफूद दूजा, नूर आलम उर्फ टीपू, तबस्सुम आरा ,मरजान कौसर, रोशन आरा, रीना देवी, फरीदा खातून ,आरसी प्रवीण, अफसाना प्रवीण, मीना देवी, आभा झा, रूबी देवी, अंजुमन आरा किरण देवी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी