हवन यज्ञ को लेकर 1001 महिलाओं निकाली कलश यात्रा

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के अंचरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में राधाकृष्ण यज्ञ को लेकर स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:17 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:17 AM (IST)
हवन यज्ञ को लेकर 1001 महिलाओं  निकाली कलश यात्रा
हवन यज्ञ को लेकर 1001 महिलाओं निकाली कलश यात्रा

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के अंचरा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में राधाकृष्ण यज्ञ को लेकर सोमवार को 1001 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकालीं। इस मौके पर सभी महिलाएं पीले परिधान पहन रखीं थी। सभी के माथे पर कलश था। इससे पहले यज्ञ स्थल परिसर से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए चंदा कोसी नहर पहुंचकर कलश में महिलाएं जल भरी हैं । वहीं कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल थे। गाजे -बाजे के साथ हाथों में झंडा से लैस होकर जय श्रीराम, जय बाबा भोलेनाथ, जय श्री कृष्ण, राधे राधे के नारे के साथ भक्त आगे बढ़ रहे थे। करीब 10 किलोमीटर तक की यात्रा तयकर शोभा यात्रा जत्था यज्ञ स्थल पर पहुंचा है। इस दौरान बथनाहा -बीरपुर सड़क करीब एक घंटे तक बाधित रही। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी, एएसआइ महेंद्र यादव, श्री राम शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल कलश यात्रियों के साथ सुरक्षा को लेकर चल रहे थे। वहीं,यज्ञ का विधिवत उद्घाटन नरपतगंज प्रमुख कंचनमाला देवी यादव ने किया । आयोजक कमलानंद पासवान ने बताया कि यज्ञ को लेकर 28 देवी -देवताओं की प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है। हवन शनिवार एवं रविवार को होगा। स्वामी पलटू दास महाराज का सत्संग मौके पर भक्तों को प्राप्त होगा। एक से चार अप्रैल तक अष्टयाम संकीर्ण के साथ हवन यज्ञ का समापन होगा। राजेंद्र पासवान, रामप्रसाद पासवान, लक्षण पासवान, सुरेश पासवान, हीरालाल पासवान, गिरानंद पासवान, विनोद पासवान, कपिल पासवान, राजू पासवान, राजेश यादव, राजीव यादव, जयदेव यादव, ओमप्रकाश यादव, ललन सिंह आदि यज्ञ कार्यक्रम के निर्देशन में लगे हुए हैं ।

chat bot
आपका साथी