बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन उदासीन

संसू जोगबनी (अररिया) बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व आला अधिकारी उदासीन है।जिस का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 06:46 PM (IST)
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन उदासीन
बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रशासन उदासीन

संसू, जोगबनी (अररिया): बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार व आला अधिकारी उदासीन है।जिस कारण बाढ़ को लेकर तैयारी जमीन पर नहीं दिख रही हैं।उपरोक्त बातें जिला में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक के बाद रविवार को जोगबनी की मुख्य पार्षद अनिता देवी के कही।उन्होंने बताया कि बाढ को लेकर बैठक में जो रणनीति बनती हैं उस पर अमल नहीं हो रहा है।उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 22जून को जोगबनी में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में सम्पन्न बैठक में केशले नदी एवं चेगामारी धार की सफाई की बात कही गई थी जो अब तक धरातल पर नहीं उतरा ऐसे में बाढ आने की स्थिति क्या होगी।उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं वर्ष2017 में आई भीषण बाढ़ में नगर पंचायत द्वारा जो व्यय किया गया था उसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया।जब इस दिशा में मंत्री की बैठक में ध्यान आकृष्ट किया गया तो उन्होंने भी इस मामले को टाल दिया।जबकि इस दिशा में फारबिसगंज सीओ को सारा बिल दिया जा चुका है। ऐसे में अगर इस बार जोगबनी में बाढ़ की स्थिति बनती हैं तो राहत एक बड़ी समस्या बनी हुई है। सनद रहे कि वर्ष2017में आयी बाढ़ से जोगबनी को काफी क्षति उठानी पड़ी थी। बाढ़ के कारण दर्जन भर लोगों की मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी