आवश्यक: खेल सिखाता है अनुशासन: सांसद

संसू भरगामा (अररिया) भरगामा स्थित सिबरबनी पंचायत के पुस्तकालय मैदान में गुरुवार को टी 20कि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:23 PM (IST)
आवश्यक: खेल सिखाता है अनुशासन: सांसद
आवश्यक: खेल सिखाता है अनुशासन: सांसद

संसू भरगामा (अररिया) भरगामा स्थित सिबरबनी पंचायत के पुस्तकालय मैदान में गुरुवार को टी 20क्रिकेट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा खेल से आपसी भाईचारगी के साथ साथ अनुसाशन भी सिखाता है।उन्होंने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है।उन्होंने कहा कि गांव में प्रतिभा की कमी नहीं है।आवश्यकता है उसे तराशने की।फाइनल मुकाबला फारबिसगंज और अररिया के बीच खेला गया।फाइनल मुकाबला में

टॉस फारबिसगंज ने जीता दर्ज की। खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए फारबिसगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 372 रन का विशाल लक्ष्य बनाया। जवाब में अररिया की टीम ने 20 ओवर में 290 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच अररिया के अभिषेक को एवं मैन ऑफ द सिरीज फारबिसगंज के अतुल रॉय को दिया गया।विजेता टीम को सांसद ने ट्रॉफी प्रदान किया।मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, मुखिया विजय सिंह यादव, पूर्व मुखिया विवेकानंद मंडल, प्रमोद यादव, सुधीर भगत ,परमानंद साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी