पोखर में डूबने से किशोरी की मौत

अररिया। रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुणवंती पंचायत के विषैली गांव में पोखर में

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:53 PM (IST)
पोखर में डूबने से किशोरी की मौत
पोखर में डूबने से किशोरी की मौत

अररिया। रानीगंज प्रखंड के बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुणवंती पंचायत के विषैली गांव में पोखर में गुरुवार की देर शाम नहाने के दौरान 15 वर्षीय एक युवती की मौत हो गयी। मृतका गुणवंती पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी राजीव राय की 15 वर्षीया बेटी गीता कुमारी थी। घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया की गुरुवार की शाम को गीता हटिया जाने के लिए घर से निकली थी। इस बीच नहर पार करके हटिया जाने के दौरान रास्ते में विषैली के समीप पोखर में शाम को गांव के कुछ बच्चे नहा रहे थे। पोखर में नहा रहे बच्चों ने गीता को भी नहाने बुला लिया। नहाने के दौरान गीता गहरे पानी में चली गयी। इस बीच पोखर में नहा रहे बच्चों ने डूब रहे गीता को बचाने की बहुत कोशिश किया लेकिन गहरे पानी में जाने से गीता डूब गयी। घटना के बाद जब काफी देर तक गीता घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगें। इस दौरान गीता के परिजनों को पता चला कि पोखर में नहाने के दौरान डूब गयी है। इसके बाद परिजनों व स्थानीय लोगों के द्वारा जाल फेंककर का़फी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव के निकलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया। इस बीच शव का बिना पोस्टमार्टम के ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी