साइफन में गिरकर अधेड़ बाइक सवार की मौत

अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत स्थित मधुरा साइफन नहर पार करते 50 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jun 2019 06:36 AM (IST)
साइफन में गिरकर अधेड़ बाइक सवार की मौत
साइफन में गिरकर अधेड़ बाइक सवार की मौत

अररिया। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर पंचायत स्थित मधुरा साइफन नहर पार करते 50 वर्षीय अधेड़ गुरुवार को बाइक समेत नहर में गिर गये। पानी के तेज बहाव में वह साइफन के अंदर फंस गये। करीब एक घंटे के बाद मशक्कत कर लोगों ने मृतक के शव को साइफन से बाहर निकाला। मृतक की पहचान स्थानीय वार्ड संख्या 3 निवासी राज नारायण सिंह के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। घर से महज कुछ दूरी पर साइफन पार करते वक्त संकरा रास्ता होने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक समेत नहर में जा गिरा। जब लोगों ने उसे नहर में गिरते देखा तो उसे बचाने का भी प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में साइफन के अंदर फंस गये। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गये और घंटो मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर नरपतगंज तथा फुलकाहा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। दूसरी ओर साइफन पर रास्ता नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस जगह पुल बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी