धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

अररिया। सिकटी थाना क्षेत्र के लतहा गांव में धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 01:22 AM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 01:22 AM (IST)
धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट
धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट

अररिया। सिकटी थाना क्षेत्र के लतहा गांव में धान काटने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। इस घटना में शिक्षक संतोष मंडल का हाथ टूट गया है। तथा शरीर पर मारपीट के निशान हैं। स्थानीय पंचायती में मामला नहीं सुलझने पर एक सप्ताह बीत जाने के बाद घटना को लेकर दोनो पक्षों के आवेदन पर काउंटर प्राथमिकी सिकटी थाना मे दर्ज किया गया है। प्रथम पक्षकार संतोष मंडल की मां मसो. शोभा देवी के आवेदन पर सिकटी थाना में दर्ज कांड संख्या. 198/18 आरोपी जोखन सादा पिता स्व. विदेशी सादा, लताहा सहित ग्यारह नामजद आरोपियों द्वारा जबरन धान काट कर ले जाने का का विरोध करने पर पुत्र संतोष मंडल पर आरोपी द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया गया है। हथियार एवं कुदाल पर हमला किया गया जिससे संतोष मंडल का हाथ फ्रैक्चर और पसली व सीने में गहरा जख्म हो गया है। वहीं काउंटर केस जोखन सादा के आवेदन पर दर्ज कांड सं 199/18 के अनुसार जोखन ने जमीन खरीद किया है लेकिन जमीन की रजिस्ट्री नही हो सका। हमलोग अपने खेत मे धान काट रहे थे उतने में संतोष मंडल व उसके भाई द्वारा खेत पर आकर जाती सूचक गली देने लगा और धारदार हथियार से मेरे माथे पर प्रहार किया जिससे मेरा माथा फट गया और खून निकलने लगा।जबकि मेरी पत्नी द्वारा बचाने की कोशिश की गई तो उसको भी इन लोगो द्वारा मारपीट किया गया। संतोष मंडल ने बताया कि दूसरा पक्ष उसके पिताजी से जिस समय रुपया लेकर जमीन खरीदने की बात बताया है। उस समय उसके पिता की मृत्यु भी हो चुकी थी। फिर रुपया लेने का सवाल कहां उठता है। जमीन हड़पने की नीयत है। सिकटी थानाध्यक्ष अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी