दीपावली की खरीदारी के लए जोगबनी बाजार में भीड़

फोटो नंबर 27 एआरआर 10 संसू जोगबनी (अररिया) एक अरसे के बाद दीपावली के मौके पर जो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 09:43 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 09:43 PM (IST)
दीपावली की खरीदारी के लए जोगबनी बाजार में भीड़
दीपावली की खरीदारी के लए जोगबनी बाजार में भीड़

फोटो नंबर 27 एआरआर 10

संसू, जोगबनी (अररिया) : एक अरसे के बाद दीपावली के मौके पर जोगबनी बाजार में रौनक लौट आई है। नेपाल से खरीदारी को लेकर उमड़े ग्राहकों की भीड़ से जाम-सा नजारा बन गया है। इस भीड़ से व्यवसायियों के चहरे खिल उठे। इस संबंध में व्यवसायियों की मानें तो लगभग 19 माह बाद जोगबनी में इस तरह की ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली है क्योंकि कोरोना के कारण बंद सीमा से व्यापार लगभग खत्म हो गया था। दीपावली के मौके पर ग्राहकों से जोगबनी बाजार पट गया है। इससे सभी के चेहरों पर रौनक लौट आई है। सनद रहे कि जोगबनी बाजार पूर्णत: नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है। कोरोना के कारण भारत-नेपाल सीमा सील थी। पर्व के मौके पर इसे खोल दिया गया है।

chat bot
आपका साथी