बाल विवाह प्रथा में नहीं लग रहा लगाम, डीडीसी ने जताई चिता ,

अररिया। जिले में दहेज प्रथा व बाल विवाह के बढ़ते ग्राफ पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा। ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 08:31 PM (IST)
बाल विवाह प्रथा में नहीं लग रहा लगाम, डीडीसी ने जताई चिता ,
बाल विवाह प्रथा में नहीं लग रहा लगाम, डीडीसी ने जताई चिता ,

अररिया। जिले में दहेज प्रथा व बाल विवाह के बढ़ते ग्राफ पर हर हाल में अंकुश लगाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार जिले में बाल विवाह के मामले राज्य के तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। जो चिता का विषय है। यह बातें डीडीसी मनोज कुमार ने मंगलवार को

डीआरडीए सभा भवन में कही। जिला कार्यबल की बैठक में अधिकारियों व कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिया। डीडीसी ने जिले में बाल विवाह व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संचालित अभियान व योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही कमियों को दूर कर कार्यक्रम को तेज गति चलाने के लिए निर्देश दिया। - चितजनक है स्थिति सेव द चिल्ड्रेन यूनिसेफ के जिला समन्वयक नाजिश अहमद ने कहा कि जिले में बाल विवाह की स्थिति चिताजनक है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 की रिपोर्ट के अनुसार जिले की दर 48.9 फीसदी बढ़ कर 52.फीसदी हो गई है। जबकि राज्य की औसत दर 42.5 प्रतिशत से घटकर 40.8 फीसद हो गई है।

-प्रखंड स्तर पर गठन होगा कार्य बल डीडीसी ने कहा कि बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। इसके लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यबल का गठन करना जरूरी है। साथ ही नियमित बैठक कर ग्रामीण स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कहा कि अनुमंडल कार्य योजना तैयार करना, सुचना तंत्र विकसित करना, सघन जागरूकता आदि का संचालन पर जो दिया जाएगा।

बालिकाओं को बनाया जाएगा सशक्त :

डीईओ राज कुमार ने बालिकाओं को सशक्त बनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर कई योनजाएं संचालित की जा रही है। महिला सशक्त व शिक्षित होगी तो सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए धर्म गुरुओं को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। मौके पर सेव द चिल्ड्रेन के राज्य समन्वयक शिराज शब्बीर अहमद, जिला परियोजना प्रबंधक महिला विकास निगम संजय कुमार, अमलेश कुमार ने श्रम अधीक्षक निखिल कुमार रंजन आदि ने भी अपने विचार रखे। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार सहित कई संगठन के प्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी