फसल कटाई दिवस पर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दी गई जानकारी

अररिया। फारबिसगंज के मानिकपुर गांव में किसानों के बीच फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:05 AM (IST)
फसल कटाई दिवस पर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दी गई जानकारी
फसल कटाई दिवस पर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की दी गई जानकारी

अररिया। फारबिसगंज के मानिकपुर गांव में किसानों के बीच फसल कटाई दिवस का आयोजन किया गया। फसल कटाई को लेकर किसान के एक खेत की भूमि को चयन किया गया था। मौके पर बीज के प्रतिनिधि विरेंद्र कुमार गिरि एवं प्रखंड प्रतिनिधि राजेश कुमार विश्वास के द्वारा कोविड 19 के मद्देनजर पहले किसानों के बीच मास्क का वितरण किया गया। साथ ही किसानों को कोरोना से बचने के उपाय एवं सलाह दी गई। प्रतिनिधि वीरेंद्र कुमार के द्वारा किसानों को बताया गया कि किस प्रकार वैज्ञानिक तरीके से खेती की जाएगी एवं फसल का कटाई किया जाएगा। पायोनियर कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि किसानों को समुचित खेती की जानकारी व फसल की कटाई जानकारी मिलना जरूरी है। जिसको लेकर विभिन्न स्थानों पर फसल कटाई दिवस का आयोजन करते हुए किसानों के बीच जानकारी साझा किया जा रहा है। इस मौके पर किसानों में मिश्रीलाल वर्मा, कुंदन वर्मा, सुनील वर्मा, राजकुमार वर्मा, संजीत विश्वास सहित अन्य किसान मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी