गांवों में पानी फैलने से लोगों की बढ़ी परेशानी
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली परमान गगराहा सहित अन्य नदियां उफ
अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के पूर्वी भाग होकर बहने वाली परमान, गगराहा सहित अन्य नदियां उफना गई है। गुरुवार को जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है़। जिस कारण नदी के किनारे बसे गांवों में शामिल घोड़ाघाट, खैरखां, मधुबनी, अम्हारा, कमता, वाघमारा, पीपरा, कुशमाहा, खमकोल, बलुआ, रमई, मधुरा,खवासपुर, नुनियारी, गुरम्ही, देपुरा, केवलासी सहित अन्य गावों के निचले क्षेत्रों में बाढ़ के पानी का आना शुरू हो गया है। अम्हारा, मधुबनी एवं खैरखां में कई टोले में घर के अगल बगल बाढ़ का पानी फैल गया है। खेत खलिहानों में भी पानी का लग गया है। भारी बारिश व बाढ़ के पानी आने से घोड़ाघाट तथा तिरसकुंड मानिकपुर पथ में समौल के समीप निर्माणाधीन पुल के समीप डायवर्जन ध्वस्त रहने के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। यही हाल अम्हारा कमता पथ का बना हुआ है। जहां सड़क पर पानी चलने से आवाजाही ठप्प बना हुआ है। वही अम्हारा फारबिसगंज पथ में अम्हारा बाजार से शिव मंदिर होते हुए मझूआ साहबाजपुर नहर तक सड़क में जगह जगह डेढ़ - दो फीट से उपर पानी का बहाव शुरू हो गया है।