आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं

अररिया। केनरा बैंक अररिया शाखा द्वारा जीविका समूह के महलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 11:49 PM (IST)
आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं
आत्मनिर्भर बनेंगी समूह की महिलाएं

अररिया। केनरा बैंक अररिया शाखा द्वारा जीविका समूह के महलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है। शनिवार को शाखा परिसर में ऋण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक के अधिकारी ने जीविका समूह के सदस्यों को रोजगार मुहैया कराने के लिए ऋण वितरण किया गया। इस दौरान 154 लाभार्थियों के बीच दो करोड़ 21 लाख रुपये का ऋण दिया गया। मौके पर पटना अंचल कार्यालय के अंचल प्रमुख सह प्रबंधक फ्रेंक्लिन सेल्वा कुमार ने कहा समूह के जरिए रोजगार सृजन कर लोग समृद्ध हो सकते हैं। इसके लिए जिस जीविका समूह की महिलाएं कार्य कर रही है वह काबिले तारिफ है। आज के दौर में गांव में जीविका समूह से महिलाएं जुड़कर समृद्ध हो रही है। ऐसे में बैंक आगे आकर समूह को लोन दे रही है। इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख संजय कुमार मिश्रा, प्रबंधक प्रभात किरण, कृषि अधिकारी अमन कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी