पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने किया जागरूक

अररिया। विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इसका मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 11:57 PM (IST)
पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने किया जागरूक
पर्यावरण दिवस पर बच्चों ने किया जागरूक

अररिया। विश्व पर्यावरण दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इसका मुख्य कारण है व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सचेत करना। व्यक्ति पर्यावरण के विषय में जानकर उनकी रक्षा करे , किसी भी प्रकार से पर्यावरण को हानि ना पहुंचाए।इस बात को ध्यान में रखकर स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक स्थित विद्यालय पाई व‌र्ल्ड के बच्चों ने पर्यावरण दिवस पर अपना घर में रहकर ही पर्यावरण से संबंधित छाया चित्र बनाकर तथा उसमे स्लोगन प्रकृति का न करें हरण, आओ मिलकर बचाएं पर्यावरण। धरती को बचाना है, पर्यावरण को स्वच्छ बनना है। जैसे विचार को लिखकर लोगों के बीच पर्यावरण को लेकर जागरूकता लाने हेतु अथक परिश्रम प्रयास किया। बच्चों के इस प्रयास को देखकर विद्यालय के निदेशक - कार्तिक सिंह ने कहा कि विद्यालय खुलने के उपरांत उन सभी बच्चे को पुरस्कृत किया जाएगा। उनका परिश्रम जाया नहीं होने देंगे। कहा कि ''''इला-वारि-वहिनी-द्युलोक-समीरा'''' - यही हमारे शरीर की संरचना भी है और पर्यावरण की भी।इसलिए पर्यावरण जीवन है। पर्यावरण का पोषण करें, संरक्षण करें ताकि उष्मा के समय हमें प्रकृति की छाँव हस्तगत हो सके। आज चहुं ओर पर्यावरण का दोहन ही हो रहा है। इस तरह से अगर धरती का सबसे समझदार समझा जाने वाला प्राणी अपने कर्तव्य से भटकते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब विपदा का पहाड़ हम सब के उपर टूटेगा। हम सब मानव का ये कर्तव्य बनता है कि हर संभव पर्यावरण का संरक्षण करें।

पर्यावरण विषय मे जागरूकता अभियान में हिस्सेदारी लेने वाले छात्र छात्रों में मुख्य रूप से नैंसी सिंह कृषा सक्षम जिदलहर्ष अग्रवाल,शुभांगी कुमारी आस्था गौतम,रीतअनुष्का अग्रवाल समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी