नेपाल में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अररिया। नेपाल पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या साहेबगंज सीमा से सटे सुनसरी जिले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 11:36 PM (IST)
नेपाल में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
नेपाल में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

अररिया। नेपाल पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरुवार की संध्या साहेबगंज सीमा से सटे सुनसरी जिले के भोक्राहा नरसिंह गांवपालिका से ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक युवक को सुनसरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नेपाल में हथियार सहित युवक की गिरफ्तारी को लोग बिहार में आसन्न चुनाव के मद्देनजर देख रहे है। एक नंबर प्रदेश पुलिस कार्यालय बिराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव के 23 वर्षीय टुमा सिंह यादव है। हथियार होने की गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी की टीम के द्वारा यादव को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए यादव के घर की तलाशी लेने पर घर के कंपाउंड स्थित शौचालय के सेफ्टी टैंक के बगल में छुपा कर रखे गए 7.657 बोर के मेड इन इंडिया लिखे पिस्टल एक पीस व दो राउंड गोली लोड किये एक मैगजीन बरामद करने की बात प्रदेश पुलिस कार्यालय मोरंग ने कही है। गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी