परवाहा हाट में नकली मक्का बीज मिलने से किसानों में भारी आक्रोश

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के परवाहा हाट में खाद बीज के एक दुकान से गुरुवार की सुबह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 06:12 AM (IST)
परवाहा हाट में नकली मक्का बीज
मिलने से किसानों में भारी आक्रोश
परवाहा हाट में नकली मक्का बीज मिलने से किसानों में भारी आक्रोश

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के परवाहा हाट में खाद बीज के एक दुकान से गुरुवार की सुबह नकली बीज के मिलने से किसानों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के दर्जनों मक्का लगा चुके किसान बीज को लेकर काफी सशंकित है। जानकारी मिलते हीं लोगों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे फारबिसगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल सहित संबंधित बीज कंपनी के अधिकारी द्वारा परवाहा हाट एवं चौक समीप कुल चार दुकानों में देर शाम तक जांच पड़ताल की।

जानकारी के अनुसार परवाहा हाट स्थित मेहता फर्टिलाइजर से विगत दिनों कुछ किसानों ने पायोनियर कंपनी के मक्के का बीज 3355 खरीद किया। लेकिन खेत मे पैकेट खोलते हीं बीज की पोल 3396 लिखी एक पर्ची ने खोल दी है। यह खबर किसानों के बीच जंगल में लगी आग कि तरह फैल गई। देखते हीं देखते बीज खरीददारी कर चुके दर्जनों किसान मक्के के बीज कि खाली थैली लेकर अधिकारी को दिखाते रहे। वहीं कुछ किसानों की शिकायत पर परवाहा चौक स्थित एक खाद बीज दुकान में घंटे भर अधिकारियों ने पड़ताल किया। कुछ पैकेट को अधिकारी के सामने खोला गया जिसमें किसानों की शिकायत को सही पाई। मामले को गंभीरता देख जिला कृषि पदाधिकारी ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। जिला कृषि पदाधिकारी ने पूछे गए किसी भी सवाल के जबाब देने से इनकार कर दिया। वहीं पूछे जाने पर संबंधित मक्के का बीज को क्षेत्रीय प्रबंधक बिजेंद्र कुमार गिरी ने बताया कि मिल रही शिकायत की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद किसान मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि मेरे द्वारा खरीदे चार में चार पैकेट नकली निकला है। किसान शशिकांत ठाकुर ने बताया कि कर्ज में डूबे किसान के साथ हो रहे खिलवाड़ पर अगर विभाग अविलंब कार्यवाई नहीं करता है किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं भाजयुमो जिलामंत्री सुबोध मोहन ठाकुर ने इस फर्जीवाड़े में विभागीय घालमेल की बात बताया है। वहीं सुभाष मिश्रा, संजय दास, बीरेश यादव, मृतुन्जय शांडिल्य, दिनेश शर्मा, राजू मेहता, सदानंद मेहता, मो. रज्जाक, बिनोद मेहता, बीरबल साह ने बताया कि किसानों की समस्या को कोई देखने को तैयार तक नहीं है। मौके पर डीएओ मनोज कुमार, बीएओ अनिल कुमार मंडल, परवाहा पुलिस कैंप प्रभारी मनोज कुमारसिंह, वीरेंद्र कुमार गिरी, कृषि समन्यवक वरुण कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी