डूबने से बालक की मौत

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के पूर्वी औराहीं पंचायत के वार्ड संख्या तीन में ट्यूबवेल के निकट ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:55 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 09:55 PM (IST)
डूबने से बालक की मौत
डूबने से बालक की मौत

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के पूर्वी औराहीं पंचायत के वार्ड संख्या तीन में ट्यूबवेल के निकट बने गड्डे में डूबने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की संध्या की है। जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि श्याम ततमा एवं पूर्व मुखिया मो. सलाउद्दीन ने बताया कि मृत बालक का नाम मो.अकबर है जो फिदा हुसैन का पुत्र है। मुखिया प्रतिनिधि एवं पूर्व मुखिया ने बताया कि घर के नजदीक ट्यूबवेल के पानी निकासी के लिये बने गड्ढे में बच्चे के चले जाने से डूबने से उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मृत बालक के पिता पंजाब में हैं। मां खेत में गेहूं काटने गयी थी। इस दौरान घटना घटी है। घटना की सूचना स्थानीय थाना एवं सीओ को दिये जाने की बात मुखिया तिलकी देवी ने कही है। घटना पर वार्ड सदस्य पिटू यादव, मो.नसीम आदि ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी