केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस पर प्रतियोगिता

अररिया। अररिया आरएस स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल ने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:02 PM (IST)
केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस पर प्रतियोगिता
केंद्रीय विद्यालय में बाल दिवस पर प्रतियोगिता

अररिया। अररिया आरएस स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर में बाल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पटना संभाग से आए सहायक आयुक्त संतोष कुमार एन एवं संकुल प्रभारी सह प्राचार्य कटिहार डॉ आनंद प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय अररिया की पूर्व छात्रा एवं गायिका पल्लवी जोशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रेरक गीत प्रस्तुत की। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्राचार्य पी. लकड़ा एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में विविध वेशभूषा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोह लिया। सहायक आयुक्त ने बच्चों को सुंदर प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी