पंडित नेहरू की जयंती मनी

अररिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर भारत -नेपाल सीमा से सट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 10:01 PM (IST)
पंडित नेहरू की जयंती मनी
पंडित नेहरू की जयंती मनी

अररिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर भारत -नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों के कई सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान छात्र /छात्राओं द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम से पूर्व चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर पर बीआरपी विनोद कुमार मंडल तथा संकुल समन्वयक सुनील कुमार राय ने पंडित नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहा करते थे। सीमावर्ती क्षेत्र के मध्य विद्यालय पहुंसी, मध्य विद्यालय कुआड़ी, मध्य विद्यालय लेटी, मध्य विद्यालय पलासमनी, मध्य विद्यालय बौका आमगाछी, मध्य विद्यालय बारूदह, मध्य विद्यालय मेघा, मध्य विद्यालय कटफर, मध्य विद्यालय शीशाबाड़ी, आरडी पब्लिक स्कूल, मदर केयर, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों विद्यालयों में बाल दिवस को लेकर खेलकूद , पेंटिग , गीत -संगीत , नृत्य, भाषण आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। मध्य विद्यालय पलासमनी के बच्चों ने पंडित नेहरू के जीवन पर अनेक कविताएं औऱ गीत प्रस्तुत किए। वहीं मध्य विद्यालय बौका आमगाछी में बच्चों को योग के जरिए निरोग रहने की जानकारी दी गई। प्रधान शिक्षक शरणदेव पासवान व भदईं सरदार द्वारा बताया गया कि योग के बिना जीवन अधूरा है। योग के जरिए हीं हीं हम स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। शिक्षक आलोक गुप्ता तथा कन्हैया रौनियार ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

chat bot
आपका साथी