नेपाल जेल से लौटते ही पुलिस की गिरफ्त में आया बिकरु

अररिया। कुख्यात बिकरु पासवान को बुधवार की देर रात नरपतगंज प्रखंड के मधुरा पश्चिम पंचायत स्थित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:43 PM (IST)
नेपाल जेल से लौटते ही पुलिस
की गिरफ्त में आया बिकरु
नेपाल जेल से लौटते ही पुलिस की गिरफ्त में आया बिकरु

अररिया। कुख्यात बिकरु पासवान को बुधवार की देर रात नरपतगंज प्रखंड के मधुरा पश्चिम पंचायत स्थित वार्ड संख्या पांच उसके घर से फुलकाहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी कुख्यात बिकरु पासवान पर भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के अररिया एवं सुपौल जिले समेत पड़ोसी देश नेपाल में दर्जनों अपराधिक मामले चल रहे हैं। हाल हीं में बिकरु पासवान पड़ोसी देश नेपाल के जेल से सजा काटकर लौटा है। फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में बिकरु पासवान की गिरफ्तारी की गई है इससे पहले उसके घर की कुर्की जब्ती की गई थी। अपराधिक पृष्ठभूमि तैयार करने में जुटे रहने वाले बिकरु की पत्नी जयमाला देवी पुत्र पंकज पासवान एवं सनोज पासवान पूर्व से जेल में बंद है। जबकि बिकरु का एक पुत्र मनोज पासवान अभी भी फरार है। पंकज पासवान की पत्नी कविता देवी की हत्या के आरोप में पंकज पासवान एवं बिकरु की पत्नी जयमाला देवी तथा पुत्र सनोज जेल में कैद है। चोरी डकैती लूट, छिनतई, आ‌र्म्स एक्ट एवं हत्या के मामले में पुलिस भी सरगर्मी से बिकरु को तलाश रही थी। इसी बीच बिकरु नेपाली पुलिस के हत्थे चढ गया। जब बिकरु नेपाल में अपराधिक घटना की तैयारी कर रहा था। कहते हैं बिकरु नेपाल जेल से किसी तरफ फरार हो गया। वह सीमावर्ती क्षेत्र में अपराधिक घटना को अंजाम देने लगा। उसने अपने पुत्रों को भी अपराध की दलदल में धकेल दिया। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी बिकरु के परिवार से पुलिस को तब राहत महसूस हुई जब बिकरु पुन: नेपाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नेपाल जेल से डेढ़ माह पूर्व निकल जाने के बाद बिकरु अपने गृह क्षेत्र में ही पुलिस से छिपकर रह रहा था। इधर पुलिस बिकरु के चिन्हित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। बता दें कि फारबिसगंज डीएसपी पंकज कुमार के कार्यकाल में डीएसपी ने बिकरु की गिरफ्तारी की थी उसे अररिया जेल भेजा गया था। अररिया जिला पुलिस की कार्रवाई में बिकरु की यह दूसरी बार गिरफ्तारी है।

chat bot
आपका साथी