हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के बेला में आठ मई को हुए आइटीबीपी जवान अर्जुन कुमार दास के पिता 60

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:35 PM (IST)
हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

अररिया। नरपतगंज प्रखंड के बेला में आठ मई को हुए आइटीबीपी जवान अर्जुन कुमार दास के पिता 60 वर्षीय अधनचंद्र दास एवं 35 वर्षीय उसके भाई पवन चंद्र दास नामजद हत्यारे को बसमतिया ओपी पुलिस ने बुधवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हत्यारे का नाम फैलान दास पिता नीलकांत दास है जो बेला पंचायत के रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया। ओपी अध्यक्ष परितोष कुमार दास ने कहा कि बाकी बचे हत्या के आरोपी को जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था हत्या का मुख्य आरोपी बताया जाता है।

chat bot
आपका साथी