बैंककर्मी के अभद्र व्यवहार को ले जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन

अररिया। बैंककर्मी के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरुद्ध गुरुवार को जीविका संगठन के दर्जनों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:30 PM (IST)
बैंककर्मी के अभद्र व्यवहार को ले
जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन
बैंककर्मी के अभद्र व्यवहार को ले जीविका दीदियों ने किया प्रदर्शन

अररिया। बैंककर्मी के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के विरुद्ध गुरुवार को जीविका संगठन के दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर बैंक कर्मी के खिलाफ एबीएम सिकटी पथ केनरा बैंक मदनपुर के सामने जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मदनपुर ओपी अध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बैंक कर्मी द्वारा किए गए हरकत से आजिज महिलाओं ने बैंक कर्मी पर कड़ी कार्रवाई तथा तुरंत निलंबन की मांग पर अड़ गई। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जीविका के आधा दर्जन ग्राम संगठन से जुड़ी लगभग दर्जन भर जीविका स्वयं सहायता समूह के बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं सड़क पर डटी रही। पीड़ित अररिया प्रखंड के मदनपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 13 अंतर्गत कनेन गांव निवासी बिनोद पासवान की पत्नी तथा हिमालय ग्राम संगठन के सीएम गुंजा देवी ने बताया कि गुरुवार को वे आधा दर्जन विभिन्न जीविका स्वयं सहायता समूह से मिली। दैनिक वसूली की राशि जमा करने अन्य महिलाओं के साथ मदनपुर स्थित केनरा बैंक गई थी। इसी बीच राशि जमा करने के क्रम में हीं बैंक में मौजूद कैशियर रणधीर कुमार बैंक से निकलने को कहने लगा। जब सीएम गुंजा देवी व अन्य ने कहा कि सर संगठन का पैसा जमा करना है तो इसी बात पर कैशियर रणधीर कुमार ने महिलाओं के साथ ना केवल दु‌र्व्यवहार पर उतारू हो गए बल्कि अशोभनीय शब्द का प्रयोग करने लगे। इतना हीं नहीं आक्रोशित कैशियर ने बैंक से नहीं निकलने पर महिलाओं के ऊपर तेजाब छिड़कने की भी धमकी दी। कैशियर के इस घिनौने हरकत के विरुद्ध बैंक के अन्य ग्राहक भी महिलाओं के साथ हुई अभद्रपूर्ण व्यवहार से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए तथा न्याय के लिए आवाज बुलंद की।मौके पर पहुंचे मदनपुर बाजार खाताधारी व अन्य लोगों ने बताया कि पूर्व से भी केनरा बैंक के कैशियर के दबंगई से आए दिन ग्राहक बैंक जाने से कतराने लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं मदनपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया हीरा झा, समाजसेवी रूपेश भगत, कैलाश झा, मंजीत कुमार, ओपीध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद के काफी समझाने बुझाने के बाद आक्रोशित महिलाएं जाम को हटाया तथा आवाजाही सुचारू हो सका। इधर जिला परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि सूचना मिलते हीं अररिया प्रखंड परियोजना प्रबंधक तौहीद काजमी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांचोपरांत कार्रवाई करने की बात कही। मौके पर पहुंचे प्रखंड परियोजना प्रबंधक तौहीद काजमी ने बताया कि जाम हटाने के बाद वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए अग्रतर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए विभाग अपने स्तर से पहल करेगी।

chat bot
आपका साथी