हम बच्चे हैं पढ़ने दो, बाल श्रम बंद करो

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय धूनिया टोला मधुर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:27 PM (IST)
हम बच्चे हैं पढ़ने दो, बाल श्रम बंद करो
हम बच्चे हैं पढ़ने दो, बाल श्रम बंद करो

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय धूनिया टोला मधुरा में गुरुवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने पोशक क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली। इस दौरान बच्चों ने हम बच्चे हैं, हमें पढ़ने दो। बाल श्रम बंद करो। पढ़ेंगे पढ़ायेंगे, साक्षर भारत बनायेंगे। चाचा नेहरू अमर रहे इत्यादि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान कुमार राजीव रंजन, दिवाकर कुमार, रिकू कुमार पासवान, चा‌र्ल्स किस्कु ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी और आदर्शों के विषय में बच्चों को जानकारी दी। वहीं शुंभकरपुर, सिमराहा, समौल, घोड़ाघाट सहित अन्य विद्यालयों में भी बाल दिवस धूमधाम से मनाई गई।

chat bot
आपका साथी