बच्चों के बीच टॉफी वितरित

अररिया। मध्य विद्यालय घीवहा फारबिसगंज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 1

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:26 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:26 PM (IST)
बच्चों के बीच टॉफी वितरित
बच्चों के बीच टॉफी वितरित

अररिया। मध्य विद्यालय, घीवहा, फारबिसगंज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती प्रधानाध्यापक हर्ष नारायण दास की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई जिसमें विद्यालय के बच्चे व शिक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों के बीच भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जबकि शिक्षकों ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते छात्र छात्राओं को अनुप्राणित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच टॉफी का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी