नेहरू जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित

अररिया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 09:23 PM (IST)
नेहरू जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित
नेहरू जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित

अररिया। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कन्या मवि पलासी प्रखंड कालोनी में प्र.अ. खुर्शीद आलम, आदर्श मवि. पलासी में प्रअ मो. नोमानी सहित अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के आरंभ में पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण के बाद नेहरू जी के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षकों ने छात्र /छात्राओं से सीख लेने की बात कही। मौके पर शिक्षक फैय्याज आलम, लाडली बेगम, राधा रानी, रफत जहां, मंजूर आलम, लक्ष्मी कुमारी, नूतन कुमारी, अबुल कलाम अंसारी, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी