अपना फर्ज निभाएं, वोट डालकर निर्वाचन का उत्सव सफल बनाएं

अररिया मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को सशक्त लोकतंत्र में मतदान की भागीदारी विषय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:33 PM (IST)
अपना फर्ज निभाएं, वोट डालकर 
निर्वाचन का उत्सव सफल बनाएं
अपना फर्ज निभाएं, वोट डालकर निर्वाचन का उत्सव सफल बनाएं

अररिया: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को सशक्त लोकतंत्र में मतदान की भागीदारी विषय पर स्कूली बच्चों के बीच निबंध , स्वच्छता व पर्यावरण विषय पर पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन उच्च विद्यालय में स्वीप कोषांग के सौजन्य से किया गया। प्रतियोगिता में बालिका उच्च विद्यालय, आजाद एकेडमी के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं नवोदय विद्यालय आरएस में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सफल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं प्रतियोगिता के दौरान गीत के माध्यम से पल्लवी जोशी के गीत वोट देवे खातिर सभे कोई बूथवा पर जहीअ, सरकार अपने मन की अबकी बार बनईहअ। गीत को सुन छात्र छात्राएं व मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।

पल्लवी जोशी का कहना था कि सभी कामकाज को छोड़कर वोट अवश्य करें। अररिया जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। वहीं अमर आनंद के गीत आओ भाई, आओ बहना अपना फर्ज निभाएं, वोट डालकर निर्वाचन का उत्सव सफल बनाएं। अमर आनंद ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है वे जरूर उस दिन अपने बूथ पर जाकर मतदान करें। लोकतंत्र के महापर्व में लोग बढ़ चढ़कर भाग लें। मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने व मतदान करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी स्वीप कोषांग मिथिलेश कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शंभू कुमार, डीपीओ चंद्रप्रकाश, मध्याह्न भोजन योजना सह प्रभारी सामग्री कोषांग, लोकसभा चुनाव की आइकॉन पल्लवी जोशी, अमर आनंद, अतहर हुसैन, प्रधानाध्यापक मुजफ्फर नसीम, किरण देवी, सुष्मिता ठाकुर सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

--इनसेट

अररिया: रानीगंज विधानसभा के घघरी कवैया पंचायत में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के आइकॉन अमर आनंद व पल्लवी जोशी जागरूकता अभियान के तहत अपने लोकगीत के माध्यम से इस गांव के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। लोकसभा उपचुनाव में इस गांव के लोगों का मतदान प्रतिशत शून्य रहा था। जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा वहां विशेष रूप से प्रचार प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी