खाना बनाते समय बरतें सावधानी

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 09:59 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 09:59 PM (IST)
खाना बनाते समय बरतें सावधानी
खाना बनाते समय बरतें सावधानी

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें शिक्षक, स्कूल बच्चे के अलावा ग्रामीणों ने भाग लिया। गोष्ठी में काफी संख्या में महिला भी मौजूद थी। इस अवसर पर विद्यालय प्रधान राजीव रंजन ने उपस्थित ग्रामीणों से आग सुरक्षा व बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हवा उठने से पहले खाना बना कर चूल्हे की आग को बुझा देना चाहिए। खाना बनाते समय पानी अवश्य रखे तथा गैस सिलेंडर को आग से दूर रखना चहिए। उन्होंने गैस चूल्हे के उपयोग पर विशेष ध्यान देने सहित आग से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर रिकू कुमार, सुनील हांसदा, चर्लिस किस्कू आदि ने भी आग से सुरक्षा के विषय में बताया। मौके पर विशिस अध्यक्ष ठकरण देवी,सचिव सुशीला देवी,मंगल मरांडी,मुंशी मरांडी,विजय मंडल,नेहा हेम्ब्रम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी