आमने-सामने की बाइक टक्कर में महिला समेत दो जख्मी

अररिया: एनएनच 327 ई पर मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे दो बाइक सवार के बीच हुई आमने - सामने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 09:08 PM (IST)
आमने-सामने की बाइक टक्कर
में महिला समेत दो जख्मी
आमने-सामने की बाइक टक्कर में महिला समेत दो जख्मी

अररिया: एनएनच 327 ई पर मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे दो बाइक सवार के बीच हुई आमने - सामने की टक्कर में एक महिला और पुरुष घायल हो गए। हालांकि दोनों बाइकों पर एक एक-एक महिला सवार थी। घायलों में एक महिला और पुरुष शामिल है। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया में इलाज के लिए भेजा गया है। बाइक चला रहे डूबा ग्राम पंचायत के मौलाना साबिर को ज्यादा चोट आई है। वे उठ नहीं पा रहे थे। मौके पर मौजूद अररिया बस्ती के सरपंच वारिस इस्लाम ने बताया कि दोनों की असावधानी से दुर्घटना हुई है। महिला रेखा देवी पति अर्जित लाल मंडल के मुंह चोट आई है। बारा इस्तबरार के निवासी हैं। दोनों घायलों को अररिया बस्ती के निवासियों द्वारा सड़क पर से उठाकर सड़क के किनारे बैठाया है। बाइक से गिर जाने के चलते रीता देवी के मुंह और नाक में चोट आई है। वहीं मो. साबिर के कमर और पैर में चोट लगी है। वे उठ नहीं पा रहे थे। दोनों को उपचार के लिए टेंपो बैठाकर सदर अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी