कार्य संस्कृति में लाएं सुधार, ससमय योजनाओं करें पूरा : मंत्री

- बिहार सरकार के मंत्री अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक - संभावित बाढ़ को लेकर अलट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 08:47 PM (IST)
कार्य संस्कृति में लाएं सुधार, ससमय योजनाओं करें पूरा : मंत्री
कार्य संस्कृति में लाएं सुधार, ससमय योजनाओं करें पूरा : मंत्री

- बिहार सरकार के मंत्री अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

- संभावित बाढ़ को लेकर अलर्ट रहने का दिया निर्देश

- छह माह के भीतर 15 लाख लोगों को लगेगा कोरोना टीका

जागरण संवाददाता, अररिया : कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। निर्धारित मापदंड के अनुरूप ससमय कार्य को पूरा करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डा. आलोक रंजन ने शनिवार को समाहरणालय स्थित परमान हाल में अधिकारियों से कही। उन्होंने संभावित बाढ़ की तैयारी व कोरोना महामारी के बचाव को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि संभावित बाढ़ को लेकर सभी जरूरी तैयारी पूरी कर लें। ताकि बाढ़ आने पर बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके। तटबंध, पुल पुलिया, सड़क, नाव, मोटरबोट आदि की स्थिति तथा आवश्यकता पड़ने पर मरम्मति कार्य पूरा ससमय पूरा कराएंगे। नदी किनारे बसे गांव के लोगों की आवश्यकता पर ध्यान रखेंगे।

-15 लाख लोगों को लगेगा टीका :

मंत्री ने कोरोना बचाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि बिहार में छह माह के दौरान छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। शहर से लेकर गांवों में लोगों को जागरूक करें। उन्हें बताएं कि कोरोना टीका हमारे लिए बहुत जरूरी है। लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर कराएं और सावधनी बरतने के लिए अपील करें। लक्षय को हर हाल में हासिल करना है। समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाएंगे। इसपर डीएम प्रशांत कुमार सीएच ने अवगत कराया गया कि जिले में छह माह के भीतर 15 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्षय निर्धारित है। तेजी से टीकाकरण कार्य चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि सभी के सहयोग से लक्ष्य को हर साल में हासिल कर लिया जाएगा।

विकास कार्यों की चर्चा :

मंत्री ने विकास कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता झलकनी चाहिए। निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता के साथ ससमय कार्य को पूरा कराएं। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्याें में हरहाल में गुणवत्ता का ख्याल रखना है। कार्यपालक अभियंता आरडब्ल्यूडी व आरसीडी को आदेश दिया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मती ससमय कराना है। कहा कि जो योजनाएं पूर्ण है, उसकी जांच कराएं और अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे।

नेपाल से आने वाली नदियां लाती है तबाही :

डीएम ने कहा कि जिले से गुजरने वाली अधिकांश नदियां नेपाल से आती है, जो जिले में तबाही लाती है। इस में नुना, बकरा, पश्चिम कनकई, परमान जो सिकटी, पलासी, जोकीहाट, कुर्साकांटा, नरपतगंज, फारबिसगंज व अररिया को प्रभावित करती है। इन नदियों के किनारे बसे करीब 72 पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित होते हैं। जबकि 61 पंचायतों को आंशिक रूप नुकसान पहुंचता है। बाढ़ के पानी से निपटने के लिए जिले में 320 नाव उपलब्ध है। इसमें 315 परिचालन योग्य है और पांच नाव क्षतिग्रस्त है जो मरम्मति योग्य नहीं है।

- 49920 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध :

डीएम ने कहा कि संभावित बाढ़ को लेकर जिले में 49920 पॉलिथीन शीट्स उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावे पांच महाजाल, 237 लाइफ जैकेट आदि की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित मोटरबोट चालक 10 तथा 17 प्रशिक्षित गोताखोर मौजूद है। अलग अलग स्थानों पर 311 ऊंचे स्थलों को चिन्हित किया गया है। कहा कि सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता करा दी गई है। जिले के आधा दर्जन थाना नगर, पलासी, सिकटी, कुआंरी, जोगबनी, फारबिसगंज थाना में इंडस्ट्रियल सायरन लगाया गया है, ताकि लोगों को बाढ़ आने से पूर्व सूचना दी जा सके।

6.89 लाख सैंपलों की हुई है जांच:

डीएम ने जानकारी देते हुए कहा कि

जिले में अबतक छह लाख 89 हजार 393 सैंपलों की जांच कराई गई है। इसमें 14 हजार 50 संक्रमित मरीज मिले। वर्तमान 35 कोरोना संक्रमित रोगी हैं। जिसके उपचार के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले के स्वास्थ्य विभाग में 672 पल्स ऑक्सीमीटर, 226 इंफ्रारेड थर्मामीटर, 223 ऑक्सीजन फ्लो मीटर, 358 बीटाइप ऑक्सीजन सिलेंडर, 60 डीटाइप ऑक्सीजन सिलेंडर, टेस्टिग मशीन, पर्याप्त मेडिकल उपस्कर आदि उपलब्ध है।

तीन लाख से अधिक को लगा कोराना टीका:

डीएम ने कहा कि अबतक जिले में तीन लाख 26 हजार 149 लोगों को कोरोना टीका का पहला डोज दिया गया है। जबकि 51768 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। अभीतक तीन लाख 77 हजार 917 टीका लगाई गई है।

डीएम ने मंत्री योग दिवस के अवसर पर टीकाकरण को लेकर चलाए गए मिशन तीस हजार अभियान की सफलता से अवगत कराया गया। कहा कि इस अवसर पर 58366 लोंगो को प्रथम, 3229 द्वितीय डोज दिया गया था। इसपर मंत्री ने जिला प्रशासन की प्रशंसा की।

सांसदन स्थिति से कराया अवगत :

बैठक के दौरान अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि जिले में बाढ़ सबसे बड़ी समस्या है। हर साल बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान होता है। देश के सबसे पिछड़े जिले की सूची में अररिया शामिल है। यहां के लोग काफी मेहनती है पर बाढ़ के कारण लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। बाढ़ से स्थायी निदान के लिए ठोस पहल करने की मांग की। विधान पार्षद सदस्य दिलीप जयसवाल, अररिया विधायक आबिदुरर्हमान, जिप अध्यक्ष आफताब अजीम सहित अन्य विधायक व जनप्रतिनिधियों ने जिले के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मुख्य पार्षद नगर परिषद अररिया रीतेश कुमार राय, नगर पंचायत जोगबनी, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, डीडीसी मनोज कुमार,सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी