खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में रविवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 11:19 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 11:19 PM (IST)
खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम
खाद नहीं मिलने से किसानों ने किया प्रदर्शन, सड़क जाम

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय में रविवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में किसान खाद के लिए नरपतगंज बाजार पहुंचे जहां कोई दुकान में खाद नहीं मिलने के बाद किसान आक्रोशित होकर नरपतगंज बाजार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 57 सड़क को आधे घंटे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभी किसान विभाग के मनमानी के साथ- साथ अविलंब खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। जबकि सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह एवं नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय व पुलिस टीम ने जाम स्थल पर पहुंचकर किसान की समस्या को सुनते हुए समझा बुझा कर शांत कराते हुए एनएच 57 सड़क जाम छुड़ाते हुए अवरुद्ध सड़क को चालू कराया गया। ज्ञातव्य हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर लगातार 15 दिनों से प्रखंड क्षेत्र के किसान परेशान है। जबकि किसानों के द्वारा लगातार अलग-अलग जहां पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी खाद की किल्लत एक महत्वपूर्ण समस्या बनी हुई है।हालांकि रविवार को नरपतगंज बाजार स्थित चौधरी ट्रेडर्स खाद दुकान पर 80 बोरी डीएपी विभाग द्वारा वितरण के लिए उपलब्ध कराया गया था। खाद उपलब्ध होते ही दुकानदार गुंजन चौधरी एवं प्रखंड कृषि के कर्मी के द्वारा खाद वितरण कराया जा रहा था। खाद मिलने की जानकारी मिलते हीं सैकड़ों की संख्या में किसानों का भीड़ खाद दुकान पर उमड़ पड़ा। सभी किसान खाद के लिए कतार में खड़े हो गए। 80 किसान को खाद उपलब्ध होने के बाद खाद नहीं मिल पाया। इसके बाद आक्रोशित किसानों ने विभाग पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दुकान के सामने एनएच 57 सड़क पर पहुंचकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर सभी किसान खाद उपलब्ध कराने की मांग पर आड़े रहे। सूचना पर पहुंचे नरपतगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने कृषि विभाग के पदाधिकारी से बात कर किसानों को दो से तीन दिन के अंदर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी