फारबिसगंज में हड़ताल के आठवें दिन हाईकोर्ट के निर्देश पर काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद में 12 सू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM (IST)
फारबिसगंज में हड़ताल के आठवें दिन हाईकोर्ट के निर्देश पर काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी
फारबिसगंज में हड़ताल के आठवें दिन हाईकोर्ट के निर्देश पर काम पर लौटे नगर परिषद कर्मी

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर फारबिसगंज नगर परिषद में 12 सूत्री मांगों को लेकर विगत सात सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे नगर परिषद कर्मी आठवें दिन मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के पर हड़ताल समाप्त करते हुए काम पर लौट आए। कार्यालय में कई कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कर्मियों की हड़ताल समाप्ति के बाद जहां नगर परिषद कार्यालय में काम सुचारू रूप से शुरू हुआ। वहीं शहर में पिछले आठ दिनों से चरमराई सफाई व्यवस्था भी शुरू होने की कवायद शुरू कर दी गई है। मामले में नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार झा ने कहा कि कई कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जिसके बाद शहर में साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू करने का उन्होंने निर्देश दिया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि आज से सभी वार्डों में पुन: पूर्व की तरह सफाई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। शहर में यत्र तत्र फैले कचरे व गंदगी को जल्द से जल्द साफ कराया जाएगा। वहीं दूसरी ओर बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने कहा कि न्यायालय का सम्मान व आदेश का पालन करना सभी का परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के आलोक में कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि न्यायालय से सत्य की जीत होगी और उनकी मांग को सरकार पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आगे संघ के निर्देश पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर कर्मियों में संघ के अध्यक्ष कृष्णनंद मंडल, प्रभारी प्रधान सहायक चंद्रनाथ चंदन, सेवानिवृत्त प्रधान सहायक परमानंद कुमार, गंगा प्रसाद दास, कनीय अभियंता विनोद प्रसाद सिंह, गजेंद्र सिंह, शिवशंकर तिवारी, योगानंद मंडल, आर्यन कुमार राय, अमरनाथ कुमार झा, सुरेश पासवान, गुलाम मुस्तफा, मनोहर राज, कर संग्रहकर्ता अमित कुमार, वसीम अहमद, संजय जायसवाल, सत्य प्रकाश, विनय सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी