विशेष अभियान के तहत 60 हजार लोगों को दिया गया टीका

जागरण संवाददाता अररिया कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान जिले भर में शनिवार को चलाय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 11:33 PM (IST)
विशेष अभियान के तहत 60 हजार लोगों को दिया गया टीका
विशेष अभियान के तहत 60 हजार लोगों को दिया गया टीका

जागरण संवाददाता, अररिया : कोरोना टीकाकरण का विशेष अभियान जिले भर में शनिवार को चलाया गया, जिसमें 60 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। निर्धारित लक्ष्य की तुलना में उपलब्धि बेहतर नहीं रही। परंतु जिले का प्रदर्शन दूसरे जिले की तुलना में काफी अच्छा रहा है। दिनभर स्वास्थ्य व प्रशासन के अधिकारी व कर्मी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करते रहे। चिन्हित स्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग, आइसीडीएस के कर्मी टीकाकरण में जुटे थे। लोगों को प्रेरित कर टीका लगवा रहे थे।

- अररिया का छठा स्थान :

प्रयास के बावजूद जिले में निर्धारित लक्ष्य पूरा हो नहीं हो सका। लेकिन स्टेट लेबल अररिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। राज्यस्तरीय रैकिग में अररिया छठा स्थान पर रहा। टीकाकरण अभियान को लेकर पूर्व में ही विशेष तैयारियां की गई थी। सघन जागरूकता अभियान संचालित किया गया था।

प्रखंडवार अधिकारियों की हुई थी नियुक्ति :

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंडवार अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। वरीय अधिकारी के नेतृत्व टीम ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरा के लिए प्रेरित करते रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी की सेविका सहायिका, जीविका दीदी आदि अपनी जिम्मेदारी निभाया।

--

दूसरे डोज की रही शानदार उपलब्धि :

जानकारी के अनुसार महा अभियान के तहत जिले में 60231 लोगों को कोरोना का टीका दिया गया। इसमें 14887 लोगों को पहला डोज और 45344 लोगों को दूसरा डोज लगवाया गया। 483 स्थानों पर टीकाकरण सत्र का संचालन हुआ था। सबसे अधिक फारबिसगंज प्रखंड में टीकाकरण कराया गया। फारबिसगंज में 14408 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाए। अररिया में 11718 लोगों को टीका दिया गया।

-रिफ्यूजल रिस्पोंस टीम की भूमिका सराहनीय :

सीएस एमपी गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण अभियान में रिफ्यूजल रिस्पांस टीम व प्रखंडवार संचालित वार रूम की भूमिका सराहनीय रही है। एक तरफ जहां रिफ्यूजल रिस्पोंस टीम चिन्हित इलाकों में लोगों को समझा कर टीकाकृत कराने में जुटे रहे। आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मी भी बेहतर प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी