सिकटी थाना से स्थानांतरित होने पर ओमप्रकाश को दी गई विदाई

संसूसिकटी(अररिया)प्रक्षेत्र स्थानांतरण होने पर सिकटी थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 12:25 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 12:25 AM (IST)
सिकटी थाना से स्थानांतरित होने पर ओमप्रकाश को दी गई विदाई
सिकटी थाना से स्थानांतरित होने पर ओमप्रकाश को दी गई विदाई

संसू,सिकटी(अररिया):प्रक्षेत्र स्थानांतरण होने पर सिकटी थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व एएसआई रामेश्वर प्रसाद के सम्मान मे गुरुवार को एक विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार थे।एसडीपीओ को शाल दे कर सम्नित किया गया।निवर्तमान थानाध्यक्ष व एएसआई रामेश्वर प्रसाद को भी शाल व वस्त्र उपहार देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में एसडीपीओ कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में योगदान व स्थानांतरण एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। निवर्तमान थानाध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कार्य के प्रति इनके कर्तव्य निष्ठ रहे।पुलिसिग सिर्फ लोगों को डराने के लिए नहीं बल्कि सही रास्ते पर लाने में उनकी मदद करना ही अपने कार्य के प्रति निष्ठा है।कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख मो. कामरुज्जमा ने इनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की साथ ही कहा कि आप सिकटी के लोगों के दिल मे बसते है साथ ही आप अपने कर्तव्य निष्ठ से पदाधिकारियों के चहेते भी रहे है। प्रमुख प्रतिनिधि मो खुर्शीद आलम ने अपने संबोधन मे कहा कि ये विदाई समारोह हम लोगों के लिए खुशी और गम दोनों का मौका है।एक अच्छे पदाधिकारी आज हमारे बीच से निकल कर जा रहे है। कार्यक्रम में बोलते हुए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि वे अपने सम्मान में आयोजित इस समारोह को ताउम्र याद रखूंगा। कार्यक्रम का संचालन साधनसेवी विनोद कुमार मंडल ने किया।मौके पर सीओ बिरेन्द्र कुमार सिंह,बीपीआरओ केडी सिंह, बीएसओ आरके महतो, एमओ श्यामसुंदर कुमार,उप प्रमुख प्रकाश सिंह बादल,मुखिया मथुरानंद मंडल,सरपंच रंजीत पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी