फुलकाहा में लोगों ने किया तत्कालीन थानाध्यक्ष को विदा और नए का किया स्वागत

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) फुलकाहा के तत्कालीन थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को रविवार को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:14 PM (IST)
फुलकाहा में लोगों ने किया तत्कालीन थानाध्यक्ष को विदा और नए का किया स्वागत
फुलकाहा में लोगों ने किया तत्कालीन थानाध्यक्ष को विदा और नए का किया स्वागत

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): फुलकाहा के तत्कालीन थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को रविवार को फुलकाहा के ग्रामीणों ने विदा किया। नए थानाध्यक्ष नगीना कुमार का भी फुलकाहा में स्वागत किया गया। हरेश तिवारी लगभग ढाई साल फुलकाहा के थानाध्यक्ष के रूप में सेवा दिए। रविवार को फुलकाहा युवा तमन्ना अहमद और उनके टीम के द्वारा फुलकाहा थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष हरेश तिवारी के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे कई समाजसेवी,जनप्रतिनिधि,छात्रों व व्यवसायी शामिल हुए। सभी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष हरेश तिवारी व वर्तमान थानाध्यक्ष नगीना कुमार का फूल का माला पहनाया व शाल ओढ़ाया। वहीं हरेश तिवारी ने चौकीदार गणेश दास को माला पहनाया। हरेश ने कहा कि दिनेश का कार्यशैली काफी शानदार रहा हैं,जब भी कही जाने बोलते थे तो पीछे नहीं हटता था। सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच दोस्ताना व्यवहार होना चाहिए। पुलिस जनता के सेवा के लिए होते हैं,पुलिस होते के सेवक होते हैं। वर्तमान में जनता के बीच पुलिस का नकारात्मक छवि बन गया हैं उनको दूर करने की आवश्यकता हैं। वहीं तमन्ना अहमद ने कहा कि हरेश तिवारी का जनता के साथ हमेशा दोस्ताना व्यवहार रखें। जब से हरेश तिवारी फुलकाहा के थानाध्यक्ष बने तब से लोगों में थाना आने में हिचकिचाहट नहीं लगा। वहीं हरेश तिवारी ने कहा कि फुलकाहा से हमारा एक अलग ही लगाव हो गया था। उसने कहा कि पुलिसिग में यहां के युवाओं का काफी सहयोग मिला। वर्तमान थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने कहा कि मैं हर जनता के साथ न्याय करने का कोशिश करूंगा। उसने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि यहां के स्थानीय लोगों का सहयोग मिलेगा। इस मौके पर शिवजी प्रसाद साहा, सेवानिवृत्त सैनिक खगेंद्र यादव, देवाशीष उर्फ राजा रक्षित, तमन्ना, असलम अंसारी, रिकेश यादव, रितेश कुमार छोटू, रबीद्र यादव टीकू, हसीब, जाफर, अमीत कुमार, अभिजीत रमन, नीतीश कुमार, मनीष कुमार, रिकेश कुमार, सरोज यादव, दीपेंद्र गोस्वामी गोस्वामी,मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। विदाई समारोह के बाद थाना परिसर से निकलने के बाद खुद निवर्तमान थानाध्यक्ष हरेश तिवारी अपना आंसू नहीं रोक पाए।

chat bot
आपका साथी