जोगबनी नप कर्मियों का आठवें दिन भी हड़ताल जारी

संसू जोगबनी(अररिया) बिहार लोकल बाडिज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व संघर्ष मोर्चा तथा बिहार र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 11:55 PM (IST)
जोगबनी नप कर्मियों का आठवें दिन भी हड़ताल जारी
जोगबनी नप कर्मियों का आठवें दिन भी हड़ताल जारी

संसू, जोगबनी(अररिया): बिहार लोकल बाडिज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा व संघर्ष मोर्चा तथा बिहार राज्य के स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जोगबनी नगर परिषद के कर्मचारी लगातार आठवें दिन मंगलवार को भी अपने 12 सूत्री मांगो को लेकर हड़ताल के समर्थन में डटे रहे।मुख्य पार्षद अनिता देवी एवं ईओ ने हडताली कर्मियों को काम पर आने का अपील करते हुए कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को देखते हुए काम पर वापस हो जाइए।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मामला हाईकोर्ट के संज्ञान में है इसके बाद भी अगर सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं तो आउटसोर्सिंग से नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू करायी जाएगी।उन्होंने कहा कि हालांकि सफाई कर्मी द्वारा बुधवार से काम पर लौटने की बात कही है तथा कुछ कर्मी लौट भी गये है।शहर में सफाई कर्मियों के हडताल पर रहने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है जिस कारण जोगबनी शहर का साफसफाई भी ठप है।जोगबनी संघ के अध्यक्ष साहेब अंसारी ने बताया कि यह हड़ताल बिहार लोकल बाडिज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल किया गया है ।संघ का जो निर्देश होगा उसके अनुरूप कार्य किया जाएगा

इस मौके पर वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अनवर राज, संघ के उपाध्यक्ष मो0असलम, सचिव कैस आलम, संजीत शर्मा, परवेज आलम, अरबिद कुमार, वकार आलम एवं दीपक मल्लिक ,मुकेश, सुरेन्द्र,जोगिदर ,गयानंद,सद्दाम, सज्जन, गोविन्द राम,विजय राम,वकार,खालिद सहित सभी संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी