बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दो हजार नगद सहित कागजात लेकर फरार

संवाद सूत्र फुलकाहा (अररिया) नरपतगंज फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर नरपतगंज थाना क्ष

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:16 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:16 AM (IST)
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दो हजार नगद सहित कागजात लेकर फरार
बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दो हजार नगद सहित कागजात लेकर फरार

संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया): नरपतगंज फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर नरपतगंज थाना क्षेत्र के मधुरा पश्चिम नगर पंचायत स्थित राजगंज मेन केनाल कोशी नहर के समीप बुधवार की शाम अपराधियों ने लूटपाट किया। बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने नरपतगंज के बंधन बैंक के मैनेजर के साथ मारपीट करते हुए हथियार के वट से घायल करते हुए दो हजार नगद सहित बैग व कागजात लेकर फरार हो गया। हालांकि इस घटना के बाद घायल अवस्था में मैनेजर को स्थानीय लोगों ने इलाज कराने के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस ने भी घटनास्थल व नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर कई बिदुओं पर जांच पड़ताल किया व घायल मैनेजर से भी पूछताछ किया गया। घायल बंगाल निवासी जुल्फिकार आलम पिता फजलुर्रहमान शामिल है जो नरपतगंज स्थित बंधन बैंक के मैनेजर है। बुधवार को नाथपुर से राशि वसूली के बाद वापस बैंक अपने बाइक से लौट रहा थे। नरपतगंज राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर राजगंज कोशी नहर के समीप अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाते हुए रोका फिर उसके बाद हथियार के वट से प्रहार करते हुए घायल कर दिया गया। जिसके बाद तलाशी ली लेकिन मात्र दो हजार रुपया ही साथ में था। जिसको लूटते हुए बैग व कागजात भी लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित मैनेजर को आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में देखा जिसके बाद नरपतगंज थाना पुलिस को जानकारी देते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। घटना को लेकर कई बिदुओं पर जांच पड़ताल किया जा रहा है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह का चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है की पुलिस की गश्ती नहीं होने के कारण इतने सवेरे घटना घट जाती है जिससे क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। अररिया पुलिस कप्तान से नरपतगंज फारबिसगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की गश्ती तेज करने की मांग की है। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाल एवं बंगाल से बड़ी मात्रा में शराब की खेप जाती है और पुलिस की गश्ती नहीं होना काफी दुखद है।

chat bot
आपका साथी