शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दर्जन परिवार का घर जलकर राख, सात मवेशी की झुलसकर मौत

संसू कुर्साकांटा (अररिया) कुर्साकांटा के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के परबत्ता वार्ड संख्या आठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:30 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:30 AM (IST)
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दर्जन परिवार का घर जलकर राख, सात मवेशी की झुलसकर मौत
शार्ट सर्किट से लगी आग, दो दर्जन परिवार का घर जलकर राख, सात मवेशी की झुलसकर मौत

संसू, कुर्साकांटा (अररिया): कुर्साकांटा के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर के परबत्ता वार्ड संख्या आठ में बुधवार की देर रात्रि शार्ट सर्किट से लगी आग से देखते ही देखते लगभग दो दर्जन परिवार का घर जलकर राख हो गया। जानकारी अनुसार शार्ट सर्किट से लगी आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग काफी तेजी से सभी घरों को अपनी आगोश में ले लिया। देर रात होने के कारण सभी अपने अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे। इधर आग की लपटों की भनक लगते ही ग्रामीणों की नींद खुली तो देखा कि चारों तरफ आग ही आग फैला है। उन्होंने बताया कि भीषण आग की लपटें इतनी तेज थी कि घरों से बच्चों समेत स्वजनों को कोई सीढ़ी के द्वारा तो कोई खिड़की के सहारे पीछे बने गड्ढ़े फांदकर किसी तरह जान बचायी । हालांकि इस आगलगी में कुछ लोग आंशिक रूप से झुलस भी गये। उन्होंने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस भीषण आगलगी के बीच दमकल की चर्चा भी जोरों पर रही। उन्होंने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में दमकल होता तो शायद इतनी क्षति नहीं होती।

जानकारी के अनुसार आगलगी में 23 परिवार का 23 घर समेत अनाज,कपड़ा,बर्तन समेत 7 मवेशी, एक बकरी, 5 साइकिल, एक ग्लेमर बाइक , 20 क्विटल तैयार जुट व सोना चांदी का गहना, जरूरी कागजात समेत नगदी लगभग 2 लाख 75 हजार जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आगलगी की सूचना अविलंब सीओ को दी गयी। इधर सूचना मिलते ही सीओ श्यामसुंदर आगलगी स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अग्निपीड़ितों में जयकृष्ण विश्वास, जगन्नाथ विश्वास, धर्मनाथ विश्वास, मसोमात उर्मिला देवी पति स्व अलख चंद विश्वास, दुखन लाल विश्वास, महेंद्र विश्वास, विकास विश्वास, संजीव विश्वास, अजय विश्वास, मसोमात खुशबू देवी पति स्व रामानंद विश्वास, लक्ष्मण विश्वास, गिरानंद विश्वास, राजेश विश्वास, राजेंद्रविश्वास, मनोज विश्वास, विजय विश्वास, नरेश विश्वास, मसोमात शकुंतला देवी पति स्व बैद्यनाथ विश्वास, अशोक विश्वास, मिथुन विश्वास, पृथ्वीलाल विश्वास, सुधीर विश्वास व विपिन विश्वास शामिल हैं । इधर अग्निपीड़ितों ने बताया कि अग्निपीड़ित राजेश विश्वास पिता दुखन विश्वास का नगद 2 लाख 35 हजार नगद एक ग्लेमर बाइक समेत सोना चांदी का गहना भी जलकर राख हो गया तो महेंद्र विश्वास पिता स्व जागेश्वर विश्वास का 40 हजार नगद समेत गहना व जरूरी कागजात जलकर राख हो गया। पूर्व जिप बैद्यनाथ मिश्र, प्रदीप कुमार यादव, सुरेंद्र विश्वास, मुखिया ललन ततमा, मंचित दास, मनोज मिश्रा, राकेश कुमार यादव, प्रशांत कुमार यादव, नागेश्वर पासवान, राजेश कुमार यादव, बिपिन यादव, सुबोध कुमार यादव, अशोक पासवान समेत दर्जनों लोग आगलगी स्थल पहुंचकर अग्निपीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। आगलगी को लेकर सीओ श्यामसुंदर ने बताया कि सभी अग्निपीड़ित परिवार को प्लास्टिक शीट उपलब्ध करा दिया गया है । इसके साथ ही पीड़ित परिवार से आवेदन प्राप्त कर शीघ्र ही मुआवजा राशि का भुगतान भी कर दिया जायेगा।

chat bot
आपका साथी