पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति को दिया है नया अध्याय

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को पंडित द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति को दिया है नया अध्याय
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति को दिया है नया अध्याय

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105 वी जयंती पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अररिया जिला इकाई नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट से लोगों को जोड़ने के लिए एक मेगा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ एनवाईकेएस चयन समिति के सदस्य व भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष खुर्सीद खान, रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज झा, जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष वासु दा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन परिसर में एनवाईकेएस के स्वयंसेवक सत्या प्रकाश कुमार, राजीव यादव के अगुवाई में पंडित उपाध्याय की 105 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले सैकड़ों युवा प्रतिभागी व गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर भाजयुमो

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल की दूरदर्शिता ने भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है। जब आजाद भारत के नवनिर्माण के लिये विदेशी मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा था तब पंडित जी ही थे जिन्होंने भारत की राष्ट्रनीति, अर्थनीति, समाजनीति भारत के जड़ो से जुड़ी हो ये मंत्र देकर एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांत के जरिये भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने की नींव रखी। उन्होंने कहा कि श्रद्धये उपाध्याय के विचार केवल भारत के लिए ही नही बल्कि संपूर्ण विश्व के लिये अनुकरणीय है। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए प्राइवेट स्कूल एशोशियसनके अध्यक्ष खुर्शीद खान, स्टेशन प्रबंधक मनोज झा, स्पो‌र्ट्स मेन बासु दा, रामकुमार भगत, विशाल झा आदि ने युवाओं से आह्वान करते कहा कि दिनदयाल के एकात्म मानववाद के दर्शन अनुरूप समरसता युक्त शोषण मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता का संकल्प लेकर युवाअपनी ऊर्जा को राष्ट्रनिर्माण में लगाए। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक आनंद मोहन ने किया। जबकि कार्यक्रम की सफलता में धीरज पांडे, आशीष झा, विकास कुमार, सुश्री स्वीटी कुमारी, आरती कुमारी, चंदनकुमार, राकेश कुमार, सूरज आर्या आदि सक्रिय रुप से लगे हुए नजर आए। इनसेट

संगोष्ठी आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के रेनु पुस्तकालय परिसर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वी जयंती के अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा संगोष्ठी आयोजित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ने की। मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता दिए, जिन्होंने देश को परमाणु शक्ति संपंन देश बनाया। उन्होंने भाजपा की नींव जनसंघ के तौर पर रखी। पंडित दीनदयाल राजनेता होने के साथ-साथ एक पत्रकार और लेखक भी थे। जिन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। दीनदयाल उपाध्याय का कहना था कि हिदू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति है। इस मौके पर राधा देवी, सागर पासवान, राहुल शर्मा, मनीष कुमार साह, शंकर पासवान, रोहित पासवान, संजय भगत, उमाशंकर, संजय यादव सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी