महागौरी की पूजा के साथ ही मां के दर्शन को लगा भक्तों का तांता

संसूफारबिसगंज (अररिया) महागौरी देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप है। महाअष्टमी के दिन इन्हीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM (IST)
महागौरी की पूजा के साथ ही मां के दर्शन को लगा भक्तों का तांता
महागौरी की पूजा के साथ ही मां के दर्शन को लगा भक्तों का तांता

संसू,फारबिसगंज (अररिया): महागौरी देवी दुर्गा का आठवां स्वरूप है। महाअष्टमी के दिन इन्हीं की पूजा का विधान है। महागौरी मां ममता की मूरत हैं और परम कल्याणकारी हैं। मां महागौरी की उपासना करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है और मां से मनचाहे विवाह का वरदान भी मिलता है।

शारदीय नवरात्र के आठवे दिन भक्तो ने माता महागौरी की पूजा की।

वही फारबिसगंज प्रखंड में दशहरा की धूम के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा स्थलों पर उमड़ रही है।

बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व पूजा स्थलों पर महाअष्टमी की पूजा को लेकर बड़ी संख्या में भक्तजनों का तांता लगा रहा।

महाअष्टमी में माता दुर्गा के दर्शन एवं पूजा अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ क्षेत्र के फारबिसगंज, खवासपुर, सिमराहा, मधुबनी, अमहरा, मझुआ,बरदाहा, पोठिया, बेलेय, लहसनगंज, मिर्जापुर, बलुआ, आदिवासी टोला मधुरा,आदि पूजा स्थलों पर जुटनी शुरू हो गई थी तथा महाअष्टमी में विशेष पूजा अर्चना एवं मैया के दरबार में मन्नते मांगने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिला श्रद्धालुओं ने महाअष्टमी का उपवास रख देवी के दरबार में महागौरी की पूजा अर्चना की तथा सुख शांति के लिये प्रार्थना की। लोग माता के आरती वंदना में जुटे है। इस पूजा के साथ ही दशहरे का रंग परवान चढ़ने लगा है। कई पूजा स्थलों पर साज सजावट एवं रंग बिरंगे रोशनी की छटा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

वही विभिन्न पूजा समितियों द्वारा अब नवमी एवं विजयदशमी की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब हो की नवमी एवं विजयदशमी को पूजा स्थलों पर सर्वाधिक भीड़ होती है। कुल मिलाकर उत्साहपूर्ण एवं उत्सव का माहौल है।

chat bot
आपका साथी