सादगी साथ मनाया गया परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुरजी का 134 वां जन्मदिवस

संसू फारबिसगंज (अररिया) परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर के स्थानीय आईटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 12:35 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 12:35 AM (IST)
सादगी साथ मनाया गया परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुरजी का 134 वां जन्मदिवस
सादगी साथ मनाया गया परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुरजी का 134 वां जन्मदिवस

संसू, फारबिसगंज (अररिया): परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर के स्थानीय आईटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग केंद्र में श्रीश्रीठाकुरजी का 134 वां जन्मदिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में सत्संगियो ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना से हुई, उसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथो के पाठ के बाद सत्संग एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भानु, कौशल राजा, सुदर्शन डे,आयुष झा,सोनी देवी, कल्पना विश्वास द्वारा एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गये। जिसे सुन श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।

भानु द्वारा गाये गये कीर्तन ने पूरे परिवेश को भक्तिमय बना दिया।

स्थानीय ऋत्विक समीर दा द्वारा श्रीश्रीठाकुरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। समीर दा ने बताया कि जो खुद के आचरण द्वारा सबों को सतपथ पर चलने का मार्ग दिखाते हैं, वही सद्गुरु होते हैं। इसलिए हमें हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए और हमें देख कर हजारों हजार लोग सत्य के पथ पर चलेंगे। उन्होंने बताया कि कर्म ही धर्म है,और धर्म एक है-मानव धर्म और उसका कोई प्रकार नहीं। सभी को कोरोना एवं अन्य कोई भी बीमारी से बचने के लिए सादगी,सदाचार एवं खानपान के ठाकुरजी द्वारा प्रदत्त नियम नीति को अपनाने की भी बात कही गई।

इस मौके पर संध्या बेला में ऑनलाइन मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिए नारी एवं मातृ जगत के उत्थान एवं विकास पर प्रकाश डाला गया। जबकि संध्या बेला में विभिन्न जगहों यथा पूर्णिया, रानीगंज,अररिया,सिलीगुड़ी, फारबिसगंज आदि स्थानों के भक्त एक साथ मिलकर ऑनलाइन भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं आलोक मालाओं से सजाया गया था।

मौ़के पर समीर कुमार दे,भानु सिंह, हीरा लाल दास, वीरेंद्र मंडल,राजाराम राय, पुनीत अग्रवाल,श्यामसुंदर ठाकुर,रविन्द्र शर्मा,किशन कुमार,सुदर्शन, भवेश झा, राजा भगत,हरेंद्र सिन्हा,पिटू साह,पूजा देवी ,पुनम देवी,कल्पना देवी, सोनी देवी ,रीता सिंह,अनीता देवी, सरिता देवी,गौरी सिन्हा समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी