सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत को ले अज्ञात चालक पर केस दर्ज

मौत की खबर सुनते ही एक दूसरे से लोग लेने लगे जानकारी शव को पुलिस लाइन लाया गया जवानों ने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:56 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत को ले अज्ञात चालक पर केस दर्ज
सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत को ले अज्ञात चालक पर केस दर्ज

मौत की खबर सुनते ही एक दूसरे से लोग लेने लगे जानकारी

शव को पुलिस लाइन लाया गया, जवानों ने दी श्रद्धांजलि

जासं, अररिया: शुक्रवार को एनएच 57 पर गैयारी के समीप सड़क दुर्घटना में नगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अमित कुमार की मौत हो गई थी। वे कहीं से आ रहे थे कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई। जैसे ही इनके दुर्घटना में मौत की सूचना मिली कि ही शहर में कोहराम मच गया। लोग एक दूसरे से घटना के बारे में जानकारी लेने लगे। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अररिया नगर थाना को इसकी जानकारी दी। जैसे ही सूचना मिली नगर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार अपने जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। स्व. अमित कुमार की पत्नी अनीता के फर्द बयान पर नगर थाना में अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मृतक एएसआई अमित कुमार मूल रूप से सीवान जिले के पंजीवार थाना रघुनाथपुर के निवासी थे। मौत की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दारोगा अमित कुमार अररिया में पत्नी के साथ रहते थे। इनके मौत की खबर की सूचना लोगों ने उनके स्वजनों को दी। वहीं दारोगा स्व. अमित की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

स्व. अमित कुमार की पत्नी अनीता के फर्द बयान पर नगर थाना में अज्ञात चालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों का कहना है कि लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी और भाग गया।

पुलिस लाइन में जवानों ने दी श्रद्धांजलि

पोस्टमार्टम के बाद एएसआई स्व. अमित कुमार के शव को पुलिस लाइन लाया गया। एसपी हृदयकांत , एसडीपीओ पुष्कर कुमार, नगर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। इसके बाद शव को सम्मान के साथ उनके गांव भेजा गया।

chat bot
आपका साथी