फारबिसगंज में पीएम मोदी के मन की बात को सुनकर कार्यकर्ताओं ने आत्मसात का लिया संकल्प

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज के विधायक जनसंपर्क कार्यालय व शक्ति केंद्र में रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:41 AM (IST)
फारबिसगंज में पीएम मोदी के मन की बात को सुनकर कार्यकर्ताओं ने आत्मसात का लिया संकल्प
फारबिसगंज में पीएम मोदी के मन की बात को सुनकर कार्यकर्ताओं ने आत्मसात का लिया संकल्प

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया): फारबिसगंज के विधायक जनसंपर्क कार्यालय व शक्ति केंद्र में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को विधायक विद्यासागर केशरी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना एवं आत्मसात का संकल्प लिया। मौके पर विधायक ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में स्वच्छता पर जोर देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि महात्मा गांधी ने ही स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने का काम किया जो आजादी के आन्दोलन को ऊर्जा प्रदान करने वाला बन गया। उन्होंने गांधी जयंती पर खादी खरीदने का रिकार्ड बनाने की अपील करते हुए कहा कि आजादी के जंग में जो गौरव खादी का था वही गौरव आज युवा पीढ़ी खादी को दे रही है। उन्होंने हर भारतीय से अपनी हर खरीददारी में लोकल फार वोकल को मजबूत करने और पुराने रिकार्ड तोड़ने वाली हो ऐसा आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के पश्चात भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पीएम ने बताया है कि जनधन खाते खोलने से भ्ष्र्टाचार कम हुआ है। इसकी वजह से गरीबों के हक का पैसा उनके खातों में जा रहा है। साथ ही डिजीटल लेन देन को बढ़ावा बल दिया और कहा कि नदियां भौतिक वस्तु नही बल्कि एक जीवंत इकाई है। इसलिए हम नदियों को मां कहते है पर्व त्योहार उत्सव उमंग ये सभी हमारी इन माताओं के गोद में ही होते है। उन्होंने इस अवसर पर उन्हें मिले उपहारों की नीलामी के जरिये मिलने वाली राशि को नमामी गंगे मिशन को समर्पित करने की जानकारी को साझा किया। जिससे देश भर में नदियों को पुनर्जीवित करने और पानी की स्वच्छता के लिए सरकार और समाज सेवी संगठन द्वारा चलाए जा रहे कार्यो में गति मिलेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रजत सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख क्रमश: मनोज ठाकुर, अमर कामत, प्रसन्नजीत चौधरी, आनंद भगत, शिवराम शर्मा, अभिनंदन शशी, उमाकांत भगत, किशन शर्मा, रंजन साह, शिवानी सिंह राकेश शर्मा, रवि साह, राहुल साह, सुशांत कुमार, हरी मंडल, बिट्टू सोनी, राजनाथ राम, श्याम शर्मा, टिकू कुमार राय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी