खेल व स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात

संवाद सूत्र फारबिसगंज (अररिया) बिहार विधान सभा के चालू मानसून सत्र में बिहार में खेल एवं स्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:17 PM (IST)
खेल व स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात
खेल व स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय बिहार के युवाओं के लिए बड़ी सौगात

संवाद सूत्र, फारबिसगंज (अररिया) :

बिहार विधान सभा के चालू मानसून सत्र में बिहार में खेल एवं स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय खोले जाने संबन्धी विधेयक पास होने पर भाजपा युवा मोर्चा ने स्वागत किया है। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे एवं कला संस्कृति युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन के प्रति आभार प्रेषित करते हुए कहा कि स्वास्थ विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक विधानसभा से पास होने सेराज्य में स्वास्थ सेवाओं में गुणात्मक परिवर्तन और बेहतर संचालन में जहां मदद मिलेगी। वही राजगीर में खोले जाने वाले खेल विश्वविद्यालय विधेयक पास होने से बिहार अन्य क्षेत्रों के साथ खेल के क्षेत्र में भी ऊँचाई हासिल करेगा, बल्कि बिहार स्पोर्टिंग पावर के रूप में विकसित होगा। कहा कि यह बिहार के युवाओं के लिए एनडीए सरकार का बड़ी सौगात है। अब बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल शिक्षा हेतु राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे ना सिर्फ नए रोजगार का सृजन होगा बल्कि विभिन्न तरह के खेलों में खिलाड़ियों कोसमुचित प्रशिक्षण मिलने के साथ इन्हें महारत हासिल करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष किशनशर्मा, महामंत्री अंबुज मिश्रा, उपाध्यक्ष दीपक केशरी, मंत्री नवीन केशरी आदि अनेकों कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी