सिकटी प्रखंड के 14 पंचायतों के परिणाम घोषित

संसू सिकटी (अररिया) सिकटी में नौवें चरण में पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 12:17 AM (IST)
सिकटी प्रखंड के 14 पंचायतों के परिणाम घोषित
सिकटी प्रखंड के 14 पंचायतों के परिणाम घोषित

संसू, सिकटी (अररिया): सिकटी में नौवें चरण में पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान का परिणाम बाजार समिति अररिया में बुधवार को संपन्न हुआ। जिला परिषद के दो सीट में से क्षेत्र संख्या सोलह से निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पु पुन: भारी मतों से चुनाव जीते।उन्हें कुल 208486 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे भुनेश्वर यादव को 8104 मत मिले। वहीं क्षेत्र सं पंद्रह से सुधा भारती 7422 मत पाकर विजयी हुई। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान जिप सदस्य अजीम को 5689 मत मिले। हर चरण की तरह इस बार भी मुखिया पद पर चौदह में से तीन मुखिया दुबारा चुनाव जीतने में कामयाब रहे।जबकि ग्यारह नये लोग चुनकर आए।दोबारा जीतने वालों मे मजरख से रमेश यादव,बरदाहा से प्रवेज आलम,तथा दहगामा से हसन बानो शामिल है। मजरख में तो मुखिया के अलावे पंसस पद पर कुंदन पासवान एवं सरपंच पद पर सखीचंद पासवान फिर से चुनाव जीते हैं। पंसस पद पर निवर्तमान प्रमुख सहित दो पूर्व प्रमुख भी चुनाव जीतने में सफल हुए।जिसमे पड़रिया क्षेत्र सं से निवर्तमान प्रमुख नाजमा खातुन,बरदाहा क्षेत्र सं ग्यारह से नरगिस बेगम तथा भिड़भिड़ी क्षेत्र सं सात से राजमीला देवी विजयी हुई। राजमीला देवी 2001 नरगिस बेगम 2011तथा नाजमा खातुन 2016 में प्रमुख पद पर आसीन रही। पड़रिया एवं मुरारीपुर में दस से कम मतो से मुखिया पद मे अंतर रहने के कारण पुनर्गणना भी कराई गई लेकिन परिणाम यथावत रहा। मुरारीपुर में कांटे की टक्कर में सरोजनी देवी ने तीन मत से नाजनी खातुन को हराया। पड़रिया मुखिया पद में साहिरा खातुन ने पांच मत से धनेश्वरी देवी को पराजित किया। ठेंगापुर पंचायत मे मुखिया पद पर प्रदीप कुमार झा ने प्रखंड में सर्वाधिक 834 मतों के अंतर से जीत हासिल किया। इनसेट

संसू,सिकटी(अररिया): सिकटी में संपन्न पंचायत चुनाव में मुखिया पद पर विजयी एवं प्रतिद्वंदी को प्राप्त मतों का विवरण इस प्रकार रहा।

पंचायत विजेता प्राप्त मत प्रतिद्वंदी प्राप्त मत

मजरख रमेश यादव-- 2787- गणेश शंकर राय 2311

आमगाछी सुनीता देवी 2398 मंजुला देवी 1645

मुरारीपूर सरोजनी देवी 1616 नाजनी खातुन 1613

बोकंतरी रामदेव पासवान 1897 कुंती देवी 1593

भिड़भिड़ी नीलम देवी 1803 ममता देवी1196

ठेंगापूर प्रदीप झा 2342 अजदेव मंडल 1508

कौआकोह महेंद्र यादव 1724 प्रवीण मिश्र 1488

बरदाहा प्रवेज आलम 1619 गुलिया देवी 1439

खोरागाछ मुबशरा प्रवीण 2146 मुसर्रत जहाँ 1435

दहगामा हसन बानो 2542 बीबी मरजीना 2252

पड़रिया साहिरा खातुन 2196 धनेश्वरी देवी 2191

कुचहा रिफत प्रवीण 1667 सुर्या देवी 1467

डेढुआ संतोष कुमार झा 1776 रंजन यादव 1282

बेंगा रवि कुमार झा 757 दिलीप सिंह 591

विगत चरण की तरह इस चरण में भी निवर्तमान ज्यादा मुखिया को हार का मुंह देखना पड़ा। चौदह में से मात्र तीन मुखिया पद पर तीन दुबारा जीत कर आए है। लेकिन मजरख का परिणाम दिलचस्प रहा जहां मुखिया, सरपंच एवं पंसस प्रत्याशी दुबारा जीत दर्ज की। मुखिया पद पर सर्वांधिक मतो से ठेंगापुर मे प्रदीप कुमार झा एवं सबसे कम मतों से मुरारीपुर मे सरोजनी देवी ने जीत दर्ज किया।

chat bot
आपका साथी