सरपंच पद के लिए नौ पुराने चेहरों पर जनता ने लगाई मुहर

संसू सिकटी (अररिया) सिकटी में संपन्न पंचायत चुनाव में जहां मुखिया पद पर जनता ने अधिकांश प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 12:25 AM (IST)
सरपंच पद के लिए नौ पुराने चेहरों पर जनता ने लगाई मुहर
सरपंच पद के लिए नौ पुराने चेहरों पर जनता ने लगाई मुहर

संसू, सिकटी (अररिया): सिकटी में संपन्न पंचायत चुनाव में जहां मुखिया पद पर जनता ने अधिकांश पुराने चेहरे को नकार दिया ठीक उसके उलट लोगों ने सरपंच के पद पर चौदह में से नौ पुराने चेहरों पर अपना भरोसा जताकर विजयी बना दिया। इसमे भी डेढ़ुआ पंचायत से जीते रंजीत पासवान को तीसरी बार जनता ने सामाजिक न्याय की बागडोर हाथ में दे दी। बोकंतरी से दुबारा जीते प्रकाश पासवान ने सर्वाधिक 3524 मतों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया। वहीं ठेंगापूर से प्रमोद कुमार मंडल पुनर्गणना के बाद मात्र सात मतों से चुनाव जीतने में सफल रहे। सात सरपंच के जीत का अंतर हजार से ज्यादा मतों से हुआ। सरपंच पद जीते एवं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को प्राप्त मतों का विवरण इस प्रकार रहा। पंचायत विजेता प्राप्त मत प्रतिद्वंदी प्राप्त मत

मजरख सखीचंद पासवान 2199 पुष्पा देवी 867

आमगाछी दीपा देवी 3476 प्रमिला देवी 1606

मुरारीपूर नूरजहाँ खातुन 1582 प्रमिला देवी 1377

बोकंतरी प्रकाश पासवान 4360 फुलो देवी 836

भिड़भिड़ी लीला देवी 1898 प्रीतम कुमारी 1584

ठेंगापूर प्रमोद कुमार मंडल 1755सुरेन्द्र यादव 1748

कौआकोह गगनदेव झा2056 महेंद्र मंडल 938

बरदाहा कुंदन महथा2637दुर्गानंद मंडल 1556

खोरागाछ मारयम 3183 हसन बानू 1556

दहगामा कश्मीरी 1496 भागमन देवी 1309

पड़रिया जुलेखा खातुन 2033 अकसीना 1863

कुचहा अरवीना 1036 प्रवीण बेगम 910

डेढुआ रंजीत पासवान 3466 अशोक मंडल 1294

बेंगा सुरेन्द्र पंजियार 1119 दिलीप झा 826

इनमे से मजरख, आमगाछी, बोकंतरी, भिड़भिड़ी, कौआकोह, बरदाहा, खोरागाछ, बेंगा से जीते सरपंच पर जनता ने दुबारा विश्वास किया तो डेढ़ुआ से जीतने वाले रंजीत पासवान को तीसरी बार जनता का भरोसा मिला है। पुराने सरपंच पर विश्वास व्यक्त करते हुए जनता ने अधिकांश मुखिया को नकारकर विकास के लिए मनमाने कार्यशैली को नकारने की राय जाहिर कर दी है।

chat bot
आपका साथी