पुराने को नकारा, नए को दिया मौका, 19 में चार पंसस ही बचा सके अपनी सीट

संसू सिकटी (अररिया) सिकटी मे हुए पंचायत चुनाव मे पंसस पद पर मुखिया की तरह ही लोगों ने

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:27 AM (IST)
पुराने को नकारा, नए को दिया मौका, 19 में चार पंसस ही बचा सके अपनी सीट
पुराने को नकारा, नए को दिया मौका, 19 में चार पंसस ही बचा सके अपनी सीट

संसू, सिकटी (अररिया): सिकटी मे हुए पंचायत चुनाव मे पंसस पद पर मुखिया की तरह ही लोगों ने पुराने चेहरे को नकार कर नये लोगों को जिताया। उनीस मे से मात्र चार पंसस ही अपनी सीट बचा पाए।निवर्तमान प्रमुख नजमा खातुन तो जीत गई पर उनके साथ रहे दोनो उप प्रमुख को हार का मुंह देखना पड़ा।कौआकोह से पूर्व उपप्रमुख दिनेश्वर मंडल एवं निवर्तमान उपप्रमुख प्रकाश सिंह मुरारीपुर मे पराजित हो गए।दुबारा जीतने वालों मे निवर्तमान प्रमुख नजमा खातुन पड़रिया क्षेत्र सं 15,कुंदन पासवान मजरख क्षेत्र सं एक,राजमीला देवी भिड़भिड़ी क्षेत्र सं सात एवं कलावती देवी डेढ़ुआ क्षेत्र सं 18 से जीत हासिल की।शेष पंद्रह सीटों पर दो पूर्व पंसस के अलावे तेरह नये लोग पहली बार जीत कर आए हैं।

पंचायत चुनाव मे पंचायत समिति सदस्य पद पर विजयी एवं प्रतिद्वंदी को प्राप्त मतो का विवरण इस प्रकार रहा।

पंचायत क्षेत्र सं विजेता प्राप्त मत प्रतिद्वंदी मत

मजरख 01 कुंदन पासवान 1749 मनोहर राम 1425

आमगाछी 02 करुणा देवी 1348 पारो देवी 1029

मुरारीपूर03 लखीचंद प्रमाणिक 3059 अखलाख1531

बोकंतरी 04 बीबीअमीना 526 रौशन आरा 510

क्षेत्र सं. 05 शकुंतला देवी 923 तारा देवी 556

भिड़भिड़ी 06 वीरेन्द्र मंडल 1066 प्रकाश राम 533

क्षेत्र सं. 07 राजमीला देवी 1588 अनिता राज 1180

ठेंगापूर 08 सुमन कुमार झा 1451 पुनित सरदार 837

क्षेत्र सं. 09 वंदना देवी 660 ललिता देवी 625

कौआकोह10 देवेंद्र मंडल 1772 दिनेश्वरमंडल 1622

बरदाहा 11 नरगिस बेगम 2411 सरिता देवी 1693

खोरागाछ12 अब्दुल जब्बार 1485 तबारक 1103

क्षेत्र संख्या 13 अताउर रहमान 901 कुशेश्वर करदार 605

दहगामा 16आमना खातुन 1844 अफसेरुण 1696

पड़रिया 14 रजिया बेगम 805 कुरेशा बेगम 624

क्षेत्र स. 15 नजमा खातुन 1193 अफसाना 947

कुचहा 17 तवरेज आलम 893 रमेश साह 678

डेढुआ 18 कलावती देवी 2692 बसंती देवी 2382

बेंगा 19 सुरजीत यादव 813 सुधीर मंडल 456

chat bot
आपका साथी